Poola Jada
Home » राजस्थान » नोहर में बाइपास सड़कों के निर्माण में सभी सुरक्षा मानकों का रखा ध्यान- उप मुख्यमंत्री

नोहर में बाइपास सड़कों के निर्माण में सभी सुरक्षा मानकों का रखा ध्यान- उप मुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी ने गुरूवार को विधानसभा में बताया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में साहवा रोड़ से सरदारशहर रोड़ व नोहर पल्लू रोड़ से रावतसर रोड़ पर नए अलाइमेंट के अनुसार कार्य प्रारंभ हो गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नए रोड सेफ्टी ऑडिट की रिपोर्ट के बाद सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही नया अलाइनमेंट तय किया गया है।

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में तय अलाइनमेंट पर बाईपास निर्माण के डिमार्केशन का कार्य प्रांरभ किया गया था। संबंधित कुछ काश्तकारों के द्वारा आपत्ति दर्ज की गई। विभाग के द्वारा बार-बार प्रयास के उपरान्त भी संबंधित काश्तकारों के द्वारा सहमति नहीं देने के कारण भूमि का नामान्तरण सार्वजनिक निर्माण विभाग के पक्ष में नहीं हो सका। विवाद की स्थिति को देखते हुए पूर्व में तय अलाइनमेंट पर कार्य स्थगित कर दिया गया था।

उपमुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्न का जवाब दे रही थीं। उन्होंने बताया कि अन्य काश्तकारों के निवेदन एवं उनके द्वारा सहमति देने के बाद इन जमीनों का नामान्तरण राजस्व विभाग द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग के पक्ष में किया गया। इसके बाद सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर इन दोनों सड़कों का अलाइनमेंट बदला गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नए अलाइनमेंट के कार्य में लागत में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इससे पूर्व सदस्य द्वारा पूछे गये मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नोहर विधानसभा क्षेत्र में साहवा रोड़ से सरदारशहर रोड़ व नोहर पल्लू रोड़ से रावतसर रोड़ की 04 सितम्बर 2023 को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति क्रमशः राशि. 219.00 लाख रुपये व 675.00 लाख रुपये की जारी की गई। इन दोनों कार्यों का शिलान्यास 07 अक्टूबर 2023 को किया गया। काश्तकारों द्वारा सड़क अलाइनमेंट के संबंध में विरोध करने पर साहवा रोड़ से सरदारशहर रोड का निर्माण कार्य 15 दिसम्बर 2023 व पल्लू रोड़ से रावतसर रोड का निर्माण कार्य 08 दिसम्बर 2023 को स्थगित किया गया था।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इन दोनों बाईपास हेतु दिनांक 27 जुलाई 2024 को जांच कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी के सदस्य मुख्य अभियन्ता (पथ), अधीक्षण अभियन्ता (गुणवत्ता नियंत्रण) बीकानेर एवं अधीक्षण अभियन्ता (एनएच) बीकानेर थे। कमेटी द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2024 को जांच की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक