Home » राजस्थान » सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में पूरा शहर आया:बाराती और घराती बने सीकर के लोग; आशीर्वाद देने संत-महंत भी पहुंचे

सफाईकर्मी की बेटियों की शादी में पूरा शहर आया:बाराती और घराती बने सीकर के लोग; आशीर्वाद देने संत-महंत भी पहुंचे

सीकर नगर परिषद के सफाईकर्मी राधेश्याम सरवन की दो बेटियों की शादी में पूरा सीकर शहर परिवार बन गया। शादी में सीकर के आम और खास लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं एक दर्जन से ज्यादा संत-महंतों ने भी नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

दरअसल, गुरुवार को फुलेरा दूज पर सीकर नगर परिषद के सफाईकर्मी राधेश्याम की दो बेटियों निशा और निकिता की शादी हुई। राधेश्याम आर्थिक रूप से इतने समक्ष नहीं कि वे अपनी बेटियों की शादी धूमधाम से कर सकें, लेकिन सेठ अनंतराम सिंघानिया चेरिटेबल ट्रस्ट ने राधेश्याम की बेटियों की शादी को उत्सव बना दिया।

निशा-योगेश की गोद भरते हुर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया व विनीता सिंघानिया।
निशा-योगेश की गोद भरते हुर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया व विनीता सिंघानिया।

प्रमोद सिंघानिया ने ली शादी की जिम्मेदारी

सेठ अनंतराम सिंघानिया चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया ने राधेश्याम की बेटियों की शादी की जिम्मेदारी खुद ने ले ली और शहर के आरटीओ रोड स्थित दयालबाग मैरिज गार्डन बुक किया, पूरे शहर में शादी के कार्ड बांटे। लोगों का उत्साह और भागीदारी देखते हुए हजारों मेहमानों के लिए हलवाइयों ने गुलाब जामुन, काजू कतली, हलवा, दही बड़ा, पुलाव जैसे व्यंजन तैयार किए।

हलवाइयों ने 4 हजार से ज्यादा लोगों के लिए पकवान बनाए।
हलवाइयों ने 4 हजार से ज्यादा लोगों के लिए पकवान बनाए।

मैरिज गार्डन में 2 अलग-अलग वेदी पर एक ही समय दोनों बेटियों ने फेरे लिए। बेटी निकिता ने विशाल के साथ सात फेरे लिए, जिनका कन्यादान मां किरण देवी व पिता राधेश्याम सरवन ने किया और पंडित मधुसूदन जोशी व नानूराम शर्मा ने मंत्रोच्चार किए।

वहीं, दूसरी वेदी पर बेटी निशा ने योगेश के साथ जीवनभर साथ निभाने का वादा किया, जिनका कन्यादान ट्रस्ट अध्यक्ष प्रमोद सिंघानिया ने पत्नी विनीता सिंघानिया के साथ किया‌ और पंडित विवेक दाधीच व सुशील दाधीच ने मंत्रोच्चार से विवाह संपन्न करवाया। सीकर शहर ने दोनों बेटियों को आशीर्वाद दिया।

शादी समारोह में गीता भेंट करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व भाजयुमो‌ जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा।
शादी समारोह में गीता भेंट करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ व भाजयुमो‌ जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा।

ट्रस्ट अधयक्ष प्रमोद सिंघानिया ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए सबको मिलकर आगे आना चाहिए। सब साथ मिलकर हाथ बढ़ाएंगे तो कोई पीछे नहीं रहेगा।

दोनों बेटियों के पिता राधेश्याम ने कहा कि ये शादी उम्मीद से परे हुई है। आज सब लोग बेटियों को आशीर्वाद देने आए तो बहुत अच्छा लग रहा है। कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा आयोजन कर पाऊंगा। दोनों बेटियों को शादी में कई गिफ्ट दिए गए।

सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज व पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे।
सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज व पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भरतपुर में बाइक की टक्कर से दो की मौत:बेटियों और बहू के साथ सड़क पार कर रही थी महिला, 50 मीटर तक घसीटते ले गया

भरतपुर में सड़क पार कर रहे चार लोगों को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक