Home » राजस्थान » शादी समारोह में की फायरिंग, VIDEO:फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

शादी समारोह में की फायरिंग, VIDEO:फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

जोधपुर में शादी समारोह के दौरान डांस करते हुए एक व्यक्ति के फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वीडियो मथानिया थाना इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार रात को पकड़ लिया।

मथानिया थाना इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की गई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। वीडियो में दिख रहा एक व्यक्ति डांस कर रहा है और उसके हाथ में बंदूक है। बैकग्राउंड में चल रहे गाने पर डांस करते-करते वह व्यक्ति बीच में रुक-रुक कर हवाई फायर करता दिखाई दे रहा है।

शेयर हो रहे वीडियो में उस व्यक्ति के आसपास कई अन्य लोग बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सामने अभी आया है।

आर्म्स एक्ट में केस दर्ज

मथानिया थाने के एसआई चंद्र किशोर ने बताया कि वीडियो संत कृपाराम नगर उम्मेद नगर का है। इसमें एमएल गन से शादी समारोह के अवसर पर फायरिंग करते हुए नजर आ रहा व्यक्ति शेरनाथ (30) पुत्र पीरनाथ है।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया है, वहीं आरोपी से पूछताछ की जा रही है

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।