प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदेश में अजमेर की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में तैयारियों की समीक्षा की।
साथ ही मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ योजना के क्रियान्वयन की स्थिति तथा खनन एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की।
बैठक में समस्त विभागों के अत्तिरिक्त मुख्य सचिव,प्रमुख शासन सचिव और शासन सचिव मौजूद रहे।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 3






