Home » राजस्थान » उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में हुईं सम्मिलित

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में हुईं सम्मिलित

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा में सहभागिता करते हुए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रखर सनातन प्रवक्ता धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित यह हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति,परंपरा और आस्था के पुनर्जागरण का महोत्सव है। ये समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।जगत पिता ब्रह्मा जी की उपस्थिति से पुष्कर को तीर्थराज कहा जाता है। यहां के सरोवर की पवित्रता विश्व विख्यात है।हनुमंत कथा से पुष्कर की पवित्रता का संदेश विश्व भर में जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति,सेवा और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाली यह कथा समाज में आत्मविश्वास,साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।