Home » राजस्थान » बाड़मेर : मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 8.50 करोड़ का माल जप्त

बाड़मेर : मुर्गी फार्म की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, 8.50 करोड़ का माल जप्त

बाड़मेर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्यवाहियों में से एक को अंजाम दिया है। नशा मुक्त बाड़मेर अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीना के निर्देशन में सेड़वा थाना पुलिस ने सिंहार क्षेत्र में चल रही एक अवैध एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री को तहस-नहस कर दिया है। पुलिस ने मौके से करीब 8.50 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स, कच्चा माल और उपकरण बरामद किए हैं।
एसपी मीना ने बताया कि आरोपी आदम खान ने अपने खेत में मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू किया था ताकि किसी को शक न हो। लेकिन इस व्यवसाय की आड़ में बने एक छपरे के भीतर सफेद जहर यानी एमडी ड्रग्स तैयार की जा रही थी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम और चौहटन वृताधिकारी जेठाराम की टीम ने दबिश दी।
करोड़ों का नशा और कैमिकल बरामद
पुलिस ने मौके से न केवल तैयार ड्रग्स, बल्कि उसे बनाने का पूरा सेटअप और भारी मात्रा में रासायनिक पदार्थ बरामद किए हैं। जिनमे 4 किलो 073 ग्राम तैयार एमडी ड्रग्स, 34.746 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड, अमोनिया, एसीटोन आदि, 48 किलो 021 ग्राम सफेद और काला पाउडर, 540 ग्राम अवैध डोडा पोस्त, उपकरण कांच की बड़ी ट्रे, इलेक्ट्रिक कांटा और ड्रग्स बनाने की मशीनरी शामिल है।
जिले में पिछले 7 महीनों के भीतर यह 5वीं ड्रग्स फैक्ट्री है जिसे पुलिस ने पकड़ा है। अकेले सेड़वा थाना क्षेत्र में यह तीसरी बड़ी कामयाबी है। एसपी नरेन्द्र सिंह मीना ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी आदम खान निवासी सिंहार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दबिश के दौरान भागने में सफल रहे तीन अन्य आरोपियों करीम खान निवासी सिंहार और नवलाराम जाट व जीयाराम जाट निवासी दीपला को नामजद किया गया है।
इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क और स्थानीय कनेक्शन को खंगाल रही है।
इस सफल ऑपरेशन में सेड़वा थानाधिकारी प्रभुराम, हेड कांस्टेबल आसुराम, और कांस्टेबल गंगाराम (विशेष भूमिका) सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जंग में भागीदार बनें और अपराधियों की सूचना साझा करें, उनकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।