Home » राजस्थान » नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आवास पर की जनसुनवाई

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आवास पर की जनसुनवाई

आरएलपी सुप्रीमों व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को अपने नागौर स्थित आवास पर जनसुनवाई की,सांसद की जनसुनवाई में विभिन्न जिलों से लोग आए,उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण के निर्देश सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को दिए |

आशा सहयोगिनीयों ने दिया ज्ञापन

आशा सहयोगिनीयों ने मानदेय विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगो को लेकर सांसद को ज्ञापन दिया,सांसद ने कहा कि आशा सहयोगिनी देश के स्वास्थ्य तंत्र की सबसे मजबूत कड़ी है।गाँव-गाँव,घर-घर जाकर माताओं और बच्चों की देखभाल करना,टीकाकरण,जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुँचाने का यह इनका समर्पण और सेवा भावना ही है जो समाज को स्वस्थ बना रही है। बेनीवाल ने कहा कि कोविड काल इस बात का बड़ा उदाहरण है कि कठिन परिस्थितियों में भी आशा कार्यकर्ताओं ने बिना रुके सेवा दी है।उन्होंने आशा सहयोगिनी बहनों के सम्मान,उचित मानदेय,सुरक्षा और उनके अधिकारों की मजबूती के लिए उनके साथ खड़ा हूँ |

समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था की कलक्टर खुद करे मॉनिटरिंग

कृषि उपज मंडी नागौर में समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद में जिम्मेदारों द्वारा की जा रही मनमानी से आहत किसानों ने सांसद से मुलाकात की,सांसद ने तत्काल जिला कलक्टर से दूरभाष पर वार्ता करके समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीद की व्यवस्था का व्यक्तिगत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को कोई समस्या नहीं आए |

चोरी के प्रकरणों का शीघ्र खुलासा करने को लेकर की डीजीपी से बात

सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिले में बढ़ती चोरियों के मामले को लेकर राजस्थान पुलिस के महानिदेशक से दूरभाष पर वार्ता की और जिले में हुए चोरी के ऐसे प्रकरण जिनका खुलासा नहीं हुआ उनका शीघ्रता से खुलासा करवाने हेतु विशेष टीमों का गठन करने को कहा,गौरतलब है कि एवाद गांव में हुई चोरी सहित चोरी के अन्य मामलों को लेकर पीड़ितों ने बेनीवाल से मुलाकात की |

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कुम्भलगढ़ में ग्रामीणों ने की सफारी पर रोक की मांग:बीड की भागल मंदिर मार्ग पर तेज रफ्तार से दौड़ने और अव्यवस्था फैलाने का आरोप

कुंभलगढ़ के ग्राम पंचायत गवार के अंतर्गत बीड की भागल में तीखी माताजी और चामुण्डा माताजी के मंदिर मार्ग पर