Poola Jada
Home » राजस्थान » खाटूश्याम पदयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर की जा रही सफाई:गौरव सैनी

खाटूश्याम पदयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर की जा रही सफाई:गौरव सैनी

नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी के निर्देशानुसार खाटूश्याम पदयात्रा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए QRT टीम का भी गठन किया गया है साथ ही मुरलीपुरा जोन में 100 से अधिक सफाई कर्मचारियों को नियुक्त भी किया गया है सफाई कर्मचारियों की दो पारियों में ड्यूटी लगाई गई है साथ ही नाइट स्वीपिंग भी की जा रही है।टीमों द्वारा भंडारा आयोजनकत्र्ताओं को कचरा पात्र रखने के लिए समझाइश भी की जा रही है।सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने के लिये भी समझाइष की जा रही है।पदयात्रियों को अपने-अपने घरों पर चार डस्टबिन (नीला, पीला, हरा, काला) के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।विद्याधर नगर जोन, किशनपोल जोन में भी दो पारियों में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर सफाई अभियान चलाकर सफाई की जा रही है।

 

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राजस्थान बजट 2026-27 पेश होने के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक