Home » राजस्थान » सिलिकोसिस से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर 24’को

सिलिकोसिस से संबंधित स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर 24’को

नागौर। सिलिकोसिस प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता के उद्देश्य से 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे ग्राम पंचायत खाटू कलां के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से समन्वित रूप से कार्यवाही की जाएगी।

खनिज विभाग द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों के मजदूरों को न्यूट्रिशन किट एवं सुरक्षा उपकरणों का वितरण किया जाएगा, साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, वही चिकित्सा विभाग श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सिलिकोसिस पीड़ितों को पेंशन एवं पालनहार योजना से लाभान्वित करेगा, तथा रसद विभाग द्वारा सिलिकोसिस पीड़ितों एवं आश्रितों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।