Home » राजस्थान » पाली में धूं-धूं कर जल उठी कार:दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

पाली में धूं-धूं कर जल उठी कार:दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू

पाली शहर में मंगलवार दोपहर को बालिया स्कूल के सामने की तरफ खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर जलने लगी। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से कार का काफी हिस्सा जल चुका था। फायर बिग्रेड प्रभारी रामलाल गहलोत ने बताया कि पाली शहर के बालिया स्कूल के सामने हमेशा की तरफ जंगीवाड़ा निवासी मोहम्मद आरीफ ने अपनी कार खड़ी की थी। मंगलवार दोपहर को संभवत शार्ट सर्किट से कार में आग लग गई। जो देखते ही देखते तेज हो गई। सूचना पर दमलकर्मी राहुल, कमल किशोर, महावीर और बंशीलाल के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से कार में काफी नुकसान हो चुका था। घटना के चलते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसे कोतवाली पुलिस ने हटाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वरना आस-पास खड़ी अन्य कारों तक भी आग पहुंच जाती।

पाली के बालिया स्कूल के सामने खड़ी कार में अगी आग के बाद मौके पर जुटे लोग।
पाली के बालिया स्कूल के सामने खड़ी कार में अगी आग के बाद मौके पर जुटे लोग।
पाली के बालिया स्कूल के सामने खड़ी कार में अगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी।
पाली के बालिया स्कूल के सामने खड़ी कार में अगी आग को बुझाते हुए दमकलकर्मी।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।