Home » राजस्थान » कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन बाबा श्याम संग खेली फूलों की होली

कमला कुंज में फाग महोत्सव का आयोजन बाबा श्याम संग खेली फूलों की होली

कुचामन सिटी के ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित श्री कमला कुंज
में फाग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के
साथ किया गया। ब्रह्मपुरी महिला मंडल के तत्वावधान
में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल के बीच
बाबा श्याम के मधुर भजनों पर फूलों की होली खेली
गई।
महोत्सव के दौरान बाबा श्याम, भोलेनाथ और लड्डू
गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसने पूरे परिसर
को आध्यातल्मिक आभा से भर दिया। रंग-बिरंगे फूलों
की वर्षा के बीच महिलाओं ने एक से बढ़कर एक
भजनों की प्रस्तुति दी। वातावरण “श्याम तेरी बंसी
पुकारे राधा नाम” जैसे भजनों से गूंज उठा और श्रद्वालु
भक्ति रस में सराबर नजर आए।
कार्यक्रम में रेखा पारीक, रितिका पारीक, शालिनी
पाराशर, अलका पारीक, राधा पारीक, सोहिनी
अग्रवाल, वंशिका पाराशर, सुनीता अग्रवाल, सुमन
खालड़का, बाया सेन, चंदा सेन, वर्षा सिंधी, हेमा सिंधी,
मेना कुमावत, अनीता खंडेलवाल, शारदा खेड़ीवाल,
जुली आचार्य, बीना आचार्य और चंदा शर्मा सहित
अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
फाग महोत्सव ने न केवल रंगों की उमंग बिखेरी, बल्कि
समाज में भक्ति, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश भी
दिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।