Home » राजस्थान » खाचरियावास ने पेट्रोल पंप बालाजी तक सैकड़ो लोगों के साथ पदयात्रा कर गौहत्यारे की गिरफ्तारी के लिए किए हनुमान चालीसा के पाठ

खाचरियावास ने पेट्रोल पंप बालाजी तक सैकड़ो लोगों के साथ पदयात्रा कर गौहत्यारे की गिरफ्तारी के लिए किए हनुमान चालीसा के पाठ

पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज अपने सिविल लाइंस स्थित खाचरियावास हाउस से गोहत्या के विरोध में पैदल सैकड़ो लोगों के साथ पूरे देश में मशहूर मंदिर पेट्रोल पंप बालाजी पहुंचे और गौरक्षा के लिए भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए पेट्रोल पंप बालाजी से प्रार्थना की और वहां बैठकर हनुमान चालीसा के पाठ किया खाचरियावास जब अपने निवास स्थान से निकले तो सैकड़ो लोग उनके साथ होगये गाय की हत्या बंद करो,गौमाता के हत्यारों को गिरफ्तार करो,गौरक्षा कानून लागू करो ,गाय के हत्यारे विधायक और भाजपा पदाधिकारी को गिरफ्तार करो के नारे लगाते हुए सैकड़ो कार्यकर्ता खाचरियावास हाउस से रवाना हुए जगह-जगह लोगों ने फूल माला बरसाकर प्रताप सिंह खाचरियावास का स्वागत किया पेट्रोल पंप बालाजी पहुंचकर प्रताप सिंह खाचरियावास में सैकड़ो लोगों के साथ हनुमान चालीसा के पाठ किया खाचरियावास ने कहा कि भारतीय संविधान के 1955 में लागू किए गए गौरक्षा कानून के अनुसार गोवंश चाहे वह मरा हुआ हो चाहे वह जिंदा हो मरे हुए गोवंश के मृत शरीर के साथ यदि कोई छेड़छाड़ करता है या जिंदा गौवंश के साथ को अत्याचार करता है तो उसको 8 वर्ष की सजा का प्रावधान है राजस्थान में गौ माता को राज्य माता बनाने के लिए भाजपा की सरकार ने मना कर दिया अब भाजपा के दो बहरूपिया विधायक यह कह रहे हैं की गाय दूध नहीं दे तो गाय के बछड़े का सिर काट कर उसके सामने बांध दो और उसकी प्रदर्शनी लगा दो भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुझे यह बता दे की गौरक्षा कानून के अनुसार तो मरे हुए गाय के बछड़े की गर्दन काट कर गाय के सामने लटकाना कानूनी अपराध है अपराधी का वीडियो सामने आ गया है पुलिस कुछ अलग बोल रही है विधायक अलग बोलते हैं सरकार अलग बोल रही है कुल मिलाकर गाय की हत्या को दबाने का प्रयास सरकार कर रही है सरकार अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करें और जो बीजेपी के दो बहरूपिया विधायकों ने कहा है कि गाय के बछड़े की गर्दन काटने का भाजपा पदाधिकारी को अधिकार है तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,मदन राठौड़ जवाब दे क्या बीजेपी गाय के बछड़े की गर्दन काट कर प्रदर्शनी लगाने के लिए गाय के सामने बांधने के लिए इस परंपरा को सही मानती है क्या क्योंकि इन विधायकों ने विधानसभा में कहा है कि भाजपा गाय के बछड़े की गर्दन काट कर गाय के सामने लटकाने को सही मानती है भाजपा जवाब दे अन्यथा पूरे राजस्थान में गोरक्षाएं यात्राएं होगी वह गौरक्षा को लेकर जबरदस्त आंदोलन होगा राजभवन और विधानसभा का घेराव होगा और लगातार गोरक्षा आंदोलन पूरे प्रदेश में तब तक चलेगा जब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता!

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस