Home » राजस्थान » होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

होली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण रांची रेलवे स्टेशन के आसपास के 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

रांची। आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए दिनांक 24.02.2026 को रांची रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित कुल 15 खाद्य प्रतिष्ठानों का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य पर्व के दौरान लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना था।

निरीक्षण के दौरान कुलदीप होटल, होटल एम्बेसडर, होटल कृष्ण, लवली डेयरी, अन्नपूर्णा भोजनालय, आर.के. भोजनालय, होटल मानसरोवर, होटल मां डेयरी, तंदूर फूड वैन, एम्बसी फूड प्लाजा, सन्नी रेस्टोरेंट, शिवम खाजा भंडार, कुशवाहा खाजा भंडार, पंजाबी बार एंड रेस्टोरेंट तथा खालसा रेसिडेंसी का निरीक्षण किया गया।

जांच के क्रम में जिन निबंधित दुकानों में कमियां पाई गईं, उन्हें सुधार हेतु Food Safety and Standards (Licensing and Registration of Food Businesses) Regulation, 2011 एवं Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-32 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया। साथ ही Food Safety and Standards Act, 2006 की धारा-69 के अंतर्गत कुल 09 खाद्य प्रतिष्ठानों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई।

निरीक्षण दल द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा लाइसेंस संबंधी प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही भविष्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि पर्व-त्योहार के अवसर पर आम नागरिकों एवं यात्रियों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन हेतु इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस