Home » राजस्थान » विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सदन में प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सदन में प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक श्री रफीक खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने आज विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान को उनके जन्मदिन के अवसर पर सदन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने रफीक खान के सार्वजनिक जीवन, संसदीय परंपराओं के निर्वहन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा जीवन की कामना की। इस अवसर पर सदन के सदस्यों ने भी मेज थपथपाकर शुभकामनाओं का समर्थन किया।

देवनानी ने रफीक खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन नये संकल्पों के साथ आगे बढने का अवसर होता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस