Home » राजस्थान » महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेगी AC की हवा:भामाशाह ने दिए 83 एयर कंडीशनर; गर्मी में लू से जुझते मरीजों-परिजनों को होगा लाभ

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेगी AC की हवा:भामाशाह ने दिए 83 एयर कंडीशनर; गर्मी में लू से जुझते मरीजों-परिजनों को होगा लाभ

जोधपुर सूर्यनगरी की तपती गर्मी में महात्मा गांधी अस्पताल के मरीजों को अब गर्मी के मौसम में परेशान नहीं होना पड़ेगा। जोधपुर में समाजसेवी नरेश सुराणा ने अस्पताल को 83 एयर कंडीशनर दान किए। माता-पिता लालचंद सुराणा व सरदार कंवर की स्मृति में उन्हें ये कार्य किया। इससे शहर में गर्मी के मौसम में 45-50 डिग्री की लू से जूझ रहे मरीजों व तीमारदारों को अब ठंडी हवा मिल सकेगी।

हॉस्पिटल प्रशासन ने नरेश सुराणा ओर उनके परिवार का आभार जताया।
हॉस्पिटल प्रशासन ने नरेश सुराणा ओर उनके परिवार का आभार जताया।

अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह ने कहा- यह दान गर्मी के मौसम में मरीजों के लिए वरदान साबित होगा। इस दौरान नरेश सुराणा के साथ उनकी पोती तनीषा भी मौजूद रहीं। डॉ. महेंद्र टाक व डॉ. हेमंत जैन ने परिवार का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा- आज के दौर में इतना बड़ा योगदान प्रेरणा देता है। सुराणा परिवार ने साबित कर दिया कि सेवा भावना जिंदा है। समाज आगे आया तो सरकारी अस्पताल भी निजी हॉस्पिटल की सुविधाओं जैसे हो जाएंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

प्राइवेट बस हड़ताल में कर्नाटक में अटके पाली के लोग:बोले- बुकिंग कैंसिल, इस बार होली पर आना मुश्किल; जोधपुर रूट अब भी चल रहा

राजस्थान में प्राइवेट बसों की हड़ताल का असर पाली में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को रोडवेज बस