Home » राजस्थान » सीकर में कमरे में सोती युवती लापता:सुबह परिजनों को नहीं मिली, एक महिला भी हो गई गायब

सीकर में कमरे में सोती युवती लापता:सुबह परिजनों को नहीं मिली, एक महिला भी हो गई गायब

सीकर जिले में 20 साल की युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को अपने कमरे में सोई थी। जो सुबह घरवालों को नहीं मिली। अब परिवार के लोगों ने किडनैपिंग की आशंका जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

रात को कमरे में सोई, सुबह नहीं मिली

20 साल की युवती के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 22 फरवरी की रात को उनकी 20 साल की बेटी करीब 11:30 बजे अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। इसके बाद सुबह जब 4:30 बजे परिवार के लोग उसे उठाने के लिए गए तो वह कमरे में नहीं मिली। परिवार के लोगों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी मालूम किया लेकिन युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी का किडनैप हुआ है।

33 साल की महिला भी गायब

वहीं सीकर जिले में 33 साल की महिला के भी लापता होने का मामला सामने आया है। 33 साल की महिला के पति ने पुलिस में रिपोर्ट देकर बताया कि 23 फरवरी की सुबह 9:30 के करीब उनकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं पर चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। उनकी पत्नी के पास एक मोबाइल भी है जो लगातार स्विच ऑफ है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा के निर्देशन में 10 अगस्त को जयपुर नगर निगम का घेराव करेगी कांग्रेस

‘हिसाब मांगो रैली’ के जरिए भ्रष्टाचार,बदहाल सड़कों और मूलभूत सुविधाओं को लेकर उठाएगी आवाज न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।