Home » राजस्थान » तलाशी में MD ड्रग्स के साथ नकली नोट भी मिले:आरोपी गिरफ्तार; जोधपुर में स्मैक के बदले नशेड़ी ने दिए थे रुपए

तलाशी में MD ड्रग्स के साथ नकली नोट भी मिले:आरोपी गिरफ्तार; जोधपुर में स्मैक के बदले नशेड़ी ने दिए थे रुपए

जोधपुर में पुलिस ने एक आरोपी के पास से एमडी ड्रग्स के साथ नकली नोट भी बरामद किए। मंडोर थाना पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली थी। इस दौरान आरोपी से 4.20 ग्राम MD बरामद की गई। वहीं 500 रुपए के 19 नकली नोट भी बरामद किए गए।

इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। जहां मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रेमसिंह विश्नोई निवासी रामडावास कला के नंदपुरी आंगनवा ने पूछताछ में बताया- एक नशेड़ी ने रात के अंधेरे में स्मैक खरीदने के बाद उसे ये नकली रुपए दिए थे।

नकली नोट देने वाले आरोपी को ढूंढ रही पुलिस मंडोर थाना पुलिस को ANTF की ओर से सूचना मिली थी। इसके आधार पर प्रेमसिंह विश्नोई के मकान में तलाशी ली। यहां मादक पदार्थ ओर नकली नोट मिले थे।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के इलाकों में मादक पदार्थ MD ड्रग्स बेचता था। इसके चलते उसके पास नशेड़ी नशा खरीदने के लिए आते थे। उसने बताया कि उसने किसी को स्मैक बेची थी। इसके रुपए देने वाले ने उसे नकली नोट थमा दिए। रात का समय होने के चलते उसने नोट की पहचान नहीं की। हालांकि पुलिस ने नकली नोट देने वाले की भी पहचान कर ली है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।