Home » राजस्थान » मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थलों पर करते थे चोरी:100 से ज्यादा वारदात कर चुके थे; 30 मोबाइल सहित सैकड़ों आइटम बरामद, 2 गिरफ्तार

मैरिज गार्डन और धार्मिक स्थलों पर करते थे चोरी:100 से ज्यादा वारदात कर चुके थे; 30 मोबाइल सहित सैकड़ों आइटम बरामद, 2 गिरफ्तार

जोधपुर में लग्जरी कारों से बैग और कैश चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने लगभग 100 जगहों पर अपराध करने की बात कबूल की है।

उनके पास से 30 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, फोन चार्जर, ईयरबड, लेडीज बैग, ट्रैवल बैग, कपड़े, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स और कैश बरामद किए गए। बासनी पुलिस स्टेशन ने यह ऑपरेशन किया।

जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया- 20 फरवरी को रेखा शर्मा पत्नी गोपाल पंचारिया अरिहंत नगर शोभापुरा डूगरी रोड ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 19 फरवरी को वे रिश्तेदार की कुशलक्षेम पुछने के लिए एम्स अस्पताल आये । एम्स अस्पताल के बाहर कार खड़ी थी जिसमें 2,70,000 रुपये नगद, एक सोने की अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया ।

सीसीटीवी में दिखी टैक्सी

प्रकरण दर्ज होने के बाद थानाधिकारी नितिन दवे के नेतृत्व में हैड कानिस्टेबल कमलेश कुमार, कानिस्टेबल दिनेश नायल और रामदीन की विशेष टीम का गठन कर वारदात स्थल एम्स अस्पताल से जाने वाले रुटों के सीसीटीवी चैक किये गये। जिसमें एक संदिग्ध टैक्सी दिखी जिसके आगे अंग्रेजी में JAI MAJISA लिखा हुआ था।

टैक्सी पर लिखे अनुसार एम्स रोड़ से नहर रोड़ की तरफ जाने वाले रास्ते के करीबन 350 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया जाने पर टैक्सी के नम्बरों के आधार पर दिनांक 24 फरवरी को दो आरोपी प्रमोद सिंह चौहान व राज चौहान को संदिग्ध टैक्सी के साथ पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों प्रमोदसिंह चौहान व राज चौहान से गहनता से पुछताछ करने पर दोनो ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में रैकी करते है तथा पेचकच व मास्टर की से कारों व लग्जरी वाहनों के लॉक तोड़कर उनमें रखे कीमती सामान, नगदी चुराने की वारदाते की हैं।

आरोपियों से बरामद विभिन्न आइटम्स।
आरोपियों से बरामद विभिन्न आइटम्स।

100 से ज्यादा वारदात की

आरोपियों ने बताया कि जोधपुर शहर में करीबन 100 से ज्यादा वारदात की हैं। वारदातों के संबंध में रिमांड प्राप्त कर जानकारी की जा रही है। शातिर आरोपी प्रमाद सिंह चौहान व राज चौहान ने भीड़भाड़ वाले इलाकों के अलावा शादी सामोराह में भी खड़े वाहनों से चोरी करना स्वीकार किया है। दोनों शादी सामोराह में आने वाले लोगो के वाहनो से कीमती सामान कपडे आदि चूर लेते है।

ये सामान बरामद

आरोपियों के कब्जे से एम्स अस्पताल के सामने कार में से चुराये गये 1,15,000 नगद रुपये जेवरात मोबाईल फोन आदि बरामद किये गये हैं। इसके साथ ही अन्य जगहों से चोरी के मोबाईल फोन चार्जर, ईयरबड कपडे कॉस्मेटिक सामान आदि सैकड़ों की संख्या में बरामद किये गये हैं।

आरोपियों के पास से बरामद बैग और मोबाइल।
आरोपियों के पास से बरामद बैग और मोबाइल।

5 दिन का रिमांड लिया

आरोपी राज चौहान व प्रमोदसिंह चौहान शातिर प्रवृति के है जिनकोआज न्यायालय में पेश कर 5 दिन का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड प्राप्त किया गया है। गहनता से पुछताछ जारी है जिनसे जोधपुर शहर में कारों में से सामान चुराने की अनेको वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

सीसीटीवी से बचकर करते थे चोरी

आरोपियों का मुख्य टार्गेट सीसीटीवी कैमरो से दूर खडी गाड़ियों के शीशे तोड़कर उनमें वारदात करना है। ज्यादातर वारदाते अस्पतालों, मैरिज गार्डन, धार्मिक स्थलों से चोरी की हैं। आरोपियों से पुछताछ कर उनके अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इनको किया गिरफ्तार

1. राज चौहान (20) पुत्र जगदीश सिह चौहान जाति रावणा निवासी म.न. 831 गली न. 22 हुडको क्वार्टर चान्दना भाखर पुलिस थाना प्रतापनगर जोधपुर

2. प्रमोदसिंह चौहान (43) पुत्र मेलुसिंह चौहान निवासी 21/435 चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भीलवाड़ा में दो नशा तस्करों को 4-4 साल की सजा:40-40 हजार रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने 6 साल पुराने केस में सुनाया फैसला

भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार