Home » राजस्थान » गुरू गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत चाकसू में स्वास्थ्य कार्मिकों का प्रशिक्षण

गुरू गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के तहत चाकसू में स्वास्थ्य कार्मिकों का प्रशिक्षण

गुरू गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत जयपुर जिले के चयनित खण्ड चाकसू में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आशा सहयोगिनी,नर्सिंग ऑफिसर,एएनएम एवं पीएचसी आशा सुपरवाइजर का तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ।प्रशिक्षण में उपजिला अस्पताल चाकसू तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कादेड़ा एवं थूनी अहीरान क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का शुभारम्भ उपखण्ड अधिकारी निधि मीणा ने किया।इस अवसर पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दायमा ने योजना के तहत निर्धारित सात प्रमुख संकेतकों पर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रत्येक बिंदु की विस्तृत जानकारी दी। खण्ड कार्यक्रम अधिकारी एवं खण्ड आशा सुपरवाइजर द्वारा सेक्टरवार लक्ष्यों की समीक्षा भी की गई।

एनसीडी स्क्रीनिंग के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों के सीबीएसी फॉर्म भरकर पोर्टल पर अपडेट करने तथा उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम में उपजिला अस्पताल चाकसू एवं संबंधित पीएचसी क्षेत्रों के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

उपजिला अस्पताल चाकसू की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.रेखा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच,संस्थागत प्रसव तथा प्रसव पश्चात देखभाल के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार,लक्षित समूहों तक प्रभावी पहुंच तथा योजना के अंतर्गत निर्धारित संकेतकों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भीलवाड़ा में दो नशा तस्करों को 4-4 साल की सजा:40-40 हजार रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने 6 साल पुराने केस में सुनाया फैसला

भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार