Home » राजस्थान » इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण – युवा मामले एवं खेल मंत्री

इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 और मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण – युवा मामले एवं खेल मंत्री

युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि इंटीग्रेटेड स्टेडियम नीति-2015 तथा मेजर ध्यानचंद स्टेडियम योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए निर्धारित नियमों के तहत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा तथा छीपाबड़ौद में पहले से स्टेडियम स्थापित हैं। वर्तमान में नए स्टेडियम निर्माण के संबंध में कोई स्वीकृति जारी नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका छबड़ा द्वारा किसी भी योजना के तहत स्टेडियम निर्माण के लिए खेल विभाग को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा गया है।

युवा मामले एवं खेल मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक प्रताप सिंह सिंघवी द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने जानकारी दी कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत छबड़ा स्टेडियम के लिए 6 कार्यों का अनुमोदन किया गया है। इनमें से कन्वेंशन सेंटर का कार्य निरस्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों के लिए कार्यकारी एजेंसी खेल विभाग नहीं होकर ग्रामीण विकास विभाग है।

इससे पहले सदस्य के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में युवा मामले एवं खेल मंत्री ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, छबड़ा तथा छीपाबड़ौद में युवा मामले एवं खेल विभाग द्वारा स्टेडियमों का निर्माण कार्य कार्यकारी ऐजेन्सी आरएसआरडीसी के माध्यम से करवाये गये हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015-16 में रा.उ.मा.वि. छबड़ा में चारदीवारी, मैदानों का समतलीकरण एवं अन्य कार्य के लिए 51.21 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी। इसी प्रकार रा.उ.मा.वि. छीपाबड़ौद में भी फुटबाल, चारदीवारी एवं अन्य कार्य के लिए 51.21 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी। विभाग द्वारा दोनों स्टेडियम के लिए स्वीकृत राशि व्यय कर यह कार्य पूर्ण कर दिए गए है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

नशे के खिलाफ जयपुर पुलिस का बिगुल: ‘नो टू ड्रग्स -वेक अप जयपुर’  अभियान शुरू

युवा पीढ़ी को नशामुक्त बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।