Home » राजस्थान » गुणावगुण व बजट के आधार पर खुलेंगे आयुष चिकित्सालय – उप मुख्यमंत्री

गुणावगुण व बजट के आधार पर खुलेंगे आयुष चिकित्सालय – उप मुख्यमंत्री

जयपुर उप मुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि आयुष नीति 2021 के अनुसार ब्लॉक मुख्यालयों पर आयुष चिकित्सालय गुणावगुण के आधार पर चरणबद्ध रूप से खोलने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि नियमानुसार आवश्यकता और संसाधनों की उपलब्धता को देखते हुए भविष्य में नए चिकित्सालय खोले जाएंगे।

आयुर्वेद मंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक धर्मपाल के पूरक प्रश्नों के जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि खेतड़ी में वर्तमान में संचालित राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय भामाशाह द्वारा निर्मित भवन में संचालित है। यह भवन विभाग के स्वामित्व में नहीं है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भूमि आवंटन, गुणावगुण के आकलन तथा बजट की उपलब्धता के आधार पर चिकित्सालय के लिए नए भवन के निर्माण के लिए विचार किया जाएगा।

इससे पहले मूल प्रश्न के लिखित उत्तर में आयुर्वेद मंत्री ने बताया कि आयुर्वेद विभाग के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र खेतड़ी में वर्तमान में 18 आयुर्वेद औषधालय संचालित हो रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

रात के अंधेरे में टैक्सी चालक का कत्ल, लूटकर ले भागे कार… 24 घंटे में जयपुर पुलिस ने दबोचे दोनों कातिल

मौज-मस्ती और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के लिए रची गई थी खूनी साजिश डीसीपी(पश्चिम) प्रशांत किरण की मॉनिटरिंग में 24 घंटे में