Poola Jada
Home » राजस्थान » सीकर में 512 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:व्हाइट कलर की पॉलिथीन लेकर खड़ी थी,पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की

सीकर में 512 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार:व्हाइट कलर की पॉलिथीन लेकर खड़ी थी,पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की

सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 512 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जो वह हिम्मतनगर इलाके में सफेद पॉलिथीन बैग में छिपाकर लेकर खड़ी थी। जैसे ही पुलिस टीम महिला के करीब पहुंची, उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ में कर रही है

कोतवाली थाना के एसएचओ सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी महिला का नाम मैना सांसी (50) है, जो स्वर्गीय राजू सांसी की पत्नी और हिम्मतनगर की निवासी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हिम्मतनगर में एक महिला सफेद पॉलिथीन बैग लेकर संदिग्ध तरीके से खड़ी है, जिसमें मादक पदार्थ होने की आशंका है। इस ह्यूमन इंटेलिजेंस पर तुरंत टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई और भागने लगी, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी में 512 ग्राम गांजा मिला, जिसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया। अब इस मामले की जांच उद्योग नगर थाना के एसएचओ राजेश कुमार करेंगे।

पुलिस के मुताबिक मैना इलाके में गांजे की छोटी-छोटी गुड़िया बनाकर बेचने का धंधा चलाती है। वह किसी स्थानीय तस्कर से माल मंगवाती है और फिर उसे ग्राहकों तक पहुंचाती है। यह पहला मामला नहीं है, हाल ही में उद्योग नगर थाना पुलिस ने भी 83 ग्राम गांजे के साथ एक अन्य महिला अंजू देवी को गिरफ्तार किया था, जो सीकर में किराए के मकान में रहकर यह कारोबार कर रही थी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में दो नशा तस्करों को 4-4 साल की सजा:40-40 हजार रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने 6 साल पुराने केस में सुनाया फैसला

भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार