Home » राजस्थान » स्पीकर देवनानी ने भरतपुर सड़क हादसे में मृतक के परिवारजन को दी आर्थिक सहायता

स्पीकर देवनानी ने भरतपुर सड़क हादसे में मृतक के परिवारजन को दी आर्थिक सहायता

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अपने वैवेकिक अनुदान कोष से भरतपुर निवासी महादेव को आर्थिक सहायता प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 पर 10 फरवरी को हुए भीषण सड़क हादसे में युवा लोकेश एवं मुकेश की मृत्यु हो गई। देवनानी ने दिवंगत युवाओं के गमगीन पिता महादेव को आर्थिक सहायता प्रदान की है। देवनानी ने दिवंगत लोकेश एवं मुकेश के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। देवनानी ने दो पुत्रों को खोने वाले पिता महादेव को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। देवनानी ने घायल अंजलि के शीघ्र स्वास्थय लाभ की कामना की है। देवनानी ने दिवंगतों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
वासुदेव देवनानी ने बताया महादेव को संबंधित जिलाधीश कार्यालय अन्य सरकारी सहायता दिलाने के प्रयास किये जा रहे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

भीलवाड़ा में दो नशा तस्करों को 4-4 साल की सजा:40-40 हजार रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने 6 साल पुराने केस में सुनाया फैसला

भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार