Home » राजस्थान » नगर निगम जयपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ फागउत्सव 2026

नगर निगम जयपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ फागउत्सव 2026

नगर निगम जयपुर द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को निगम मुख्यालय में पारंपरिक फाग उत्सव 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयुक्त डॉ गौरव सैनी एवं अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र बंसल द्वारा किया गया।आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण हितैषी होली मनाने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन शहर की समृद्ध परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक समरसता को भी सुदृढ़ करते हैं।

कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष कोमल यादव ने बताया कि उत्सव के दौरान पारंपरिक फाग गीतों का गायन,चंग वादन तथा घूमर एवं कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम में प्राकृतिक गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई,जिससे आयोजन का वातावरण पूर्णतःपारंपरिक एवं उल्लासमय बना रहा।

इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष कोमल यादव,उपाध्यक्ष कूकल देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

भीलवाड़ा में दो नशा तस्करों को 4-4 साल की सजा:40-40 हजार रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने 6 साल पुराने केस में सुनाया फैसला

भीलवाड़ा में अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी के छह साल पुराने मामले में कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार