Home » राजस्थान » शिक्षा मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का हंगामा:वेल में आकर दिलावर के खिलाफ नारेबाजी, 15 मिनट तक कार्यवाही स्थगित

शिक्षा मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस का हंगामा:वेल में आकर दिलावर के खिलाफ नारेबाजी, 15 मिनट तक कार्यवाही स्थगित

​ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में हंगामा किया। इसकी वजह से स्पीकर को 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने सीकर जिले में खेल मैदान से जुड़े ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा- आप उसी जगह क्यों चाहते हो?, क्या उसपर आपके चहेतों की नजर है?

कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक ने दिलावर पर पलटवार करते हुए कहा कि या तो शिक्षा मंत्री के दिमाग में असंतुलन है। कोई अस्थिर दिमाग वाला व्यक्ति ही इस तरह जवाब दे सकता है। इस पर खूब नोकझोंक हुई। मंत्री के जवाब से नाराज कांग्रेस विधायकों ने वेल में शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बाद में स्पीकर ने 1 बजकर 35 मिनट तक के लिए कार्यवाही स्थगित की। दोबारा कार्यवाही शुरू होने के बाद ग्रामीण विकास और पंचायतीराज की अनुदान मांगों को रखा गया और फिर बहस शुरू हुई।

कांग्रेस विधायकों के हंगामा करने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की थी।
कांग्रेस विधायकों के हंगामा करने पर स्पीकर वासुदेव देवनानी ने 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की थी।

पशुपालन मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने नाराजगी जताई विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान पशुधन बीमा योजना से जुड़े सवाल पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी के सवाल पर पशुपालन मंत्री के जवाब पर विपक्ष ने नाराजगी जताई। हरीश चौधरी ने पशुपालन मंत्री पर कमेंट किए तो बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने आपत्ति जताई, इससे हंगामे के हालात बन गए।

विधानसभा में बहस की PHOTOS…

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सदन में कहा- जिनके घर कांच के बने होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते।
पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने सदन में कहा- जिनके घर कांच के बने होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारा करते।
पशु बीमा योजना से जुड़े सवाल के जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आपका मार्च तक 42 लाख का टारगेट था। बचे हुए लाखों पशुओं का बीमा एक माह में कैसे करेंगे?
पशु बीमा योजना से जुड़े सवाल के जवाब के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- आपका मार्च तक 42 लाख का टारगेट था। बचे हुए लाखों पशुओं का बीमा एक माह में कैसे करेंगे?
गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पशुपालन मंत्री पर कमेंट किए तो बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने आपत्ति जताई।
गुरुवार को सदन में कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी ने पशुपालन मंत्री पर कमेंट किए तो बीजेपी विधायकों और मंत्रियों ने आपत्ति जताई।

कांग्रेस को विधानसभा तक पैदल मार्च

कांग्रेस विधायकों ने अपने आवास से विधानसभा तक गुरुवार सुबह पैदल मार्च निकाला।
कांग्रेस विधायकों ने अपने आवास से विधानसभा तक गुरुवार सुबह पैदल मार्च निकाला।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines