Home » राजस्थान » जोधपुर के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, VIDEO:दानपेटी समेत अन्य सामान उठा ले गया, पूजन सामग्री तक नहीं छोड़ी

जोधपुर के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, VIDEO:दानपेटी समेत अन्य सामान उठा ले गया, पूजन सामग्री तक नहीं छोड़ी

जोधपुर में एक मंदिर के दिनदहाड़े ताले तोड़कर दान पेटी सहित अन्य सामग्री चुराने का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें आरोपी चोरी करते हुए नजर आ रहा है।

सुखराम नगर राजबाग निवासी कुलदीप गहलोत पुत्र गणपत लाल ने सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि उनके मकान के सामने सुखेश्वर महादेव मंदिर है, जिसमें पुजारी सुमेर दास वैष्णव सेवा पूजा करते हैं। मंगलवार दोपहर में पुजारी पास वाले कमरे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति मंदिर में आया और चोरी कर फरार हो गया।

कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में चोर मंदिर आते और चोरी के बाद जाते हुए नजर आया।
कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में चोर मंदिर आते और चोरी के बाद जाते हुए नजर आया।

दानपेटी के साथ अन्य सामग्री भी चुराई

चोर ने ताले तोड़कर मंदिर की दान पेटी, चांदी के छत्र, त्रिशूल, प्रसाद की प्लेटें, घंटियां और अन्य पूजन में काम आने वाले पात्र व सामग्री व आरती का पात्र, दान पत्र के रखी हुई राशि सभी को चुरा ले गया। चोरी किए गए सामान के अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस ने मामला दर्जकर सीसीटीवी सीसीटीवी के आधार पर आप की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने अजमेर से नई साप्ताहिक ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

मंत्री भगीरथ चौधरी ने यात्रियों से किया संवाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद भागीरथ चौधरी के प्रयासों से