जयपुर शहर की वर्तमान एवं आगामी दशकों की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए कॉम्प्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) के ड्राफ्ट पर सुझाव एवं अभिमत प्राप्त करने की समय-सीमा को जयपुर विकास प्राधिकरण ने 7 दिवस के लिए बढ़ा दिया है।
अब इच्छुक नागरिक, शहरी योजनाकार, यातायात विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थान, विभिन्न विभाग एवं गैर-सरकारी संगठन विस्तारित अवधि के अंतर्गत 06 मार्च 2026 को सायं 6:00 बजे तक अपने सुझाव प्रेषित कर सकेंगे।
यह योजना जयपुर में सुगम, सुरक्षित, समावेशी एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। CMP के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन सुदृढ़ीकरण, मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन, ट्रैफिक प्रबंधन, गैर-मोटर चालित परिवहन (NMT) को बढ़ावा, पार्किंग प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर दीर्घकालिक रणनीति तैयार की जा रही है।
जेडीए द्वारा ड्राफ्ट को सार्वजनिक करते हुए व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है, ताकि शहर के विकास की दिशा आमजन की अपेक्षाओं एवं विशेषज्ञों के सुझावों के अनुरूप निर्धारित की जा सके।
ड्राफ्ट दस्तावेज जेडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर अवलोकन हेतु उपलब्ध है। सुझाव एवं अभिमत निर्धारित अवधि के भीतर ईमेल आईडी riip201019016492@rajasthan.in पर भेजे जा सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में सुझाव प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) निर्धारित थी, जिसे अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विस्तारित किया गया।






