Home » राजस्थान » जेडीए कार्यकारी समिति की 260 वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय

जेडीए कार्यकारी समिति की 260 वीं बैठक में लिए गए अहम निर्णय

जेडीए आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में मंथन सभागार में गुरुवार को कार्यकारी समिति की 260 वी बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विकासात्मक एवं अवसंरचनात्मक प्रकरणों पर विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सिद्धार्थ महाजन द्वारा जोन-8 के अंतर्गत सांगानेर फ्लाईओवर से मालपुरा गेट के समीप तक, चोरड़िया पेट्रोल पंप होते हुए प्रस्तावित एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य को कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि सांगानेर क्षेत्र में यातायात दबाव एवं निरंतर जाम की समस्या के निराकरण हेतु सांगानेर फ्लाईओवर से चोरड़िया पेट्रोल पंप, जयपुर होते हुए मालपुरा गेट के समीप तक तथा चोरड़िया पेट्रोल पंप से कल्याणपुरा आरओबी तक यातायात सुधार के उद्देश्य से एलिवेटेड रोड निर्माण का निर्णय बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लिया गया था । सांगानेर क्षेत्र में यातायात मूवमेंट/सर्कुलेशन का विस्तृत सर्वेक्षण कराए जाने के उपरांत यह पाया गया कि उक्त मार्गों पर नियमित रूप से यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है।
कंसल्टेंट द्वारा प्रस्तुत सुझावानुसार सांगानेर फ्लाईओवर से कल्याणपुरा आरओबी के निकट तक चार लेन एलिवेटेड रोड तथा चोरड़िया पेट्रोल पंप से डिग्गी मालपुरा गेट के समीप तक दो लेन एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव है। इस परियोजना पर लगभग 240 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। परियोजना के पूर्ण होने पर सांगानेर क्षेत्र में यातायात सुगमता, समय की बचत तथा प्रदूषण में कमी होगी।

इसी के साथ सांगानेर क्षेत्र में सीवरेज सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत बंबाला क्षेत्र के समीप सीक्वेंशियल बैच रिएक्टर (एसबीआर) तकनीक पर आधारित 40 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के इंजीनियरिंग, प्रोक्योरिंग, कंस्ट्रक्शन एंड कमीशनिंग (EPCC) तथा परफॉर्मेंस आधारित कार्यों हेतु स्वीकृति प्रदान की गई। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

बैठक में निदेशक वित्त सुरेश वर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी-द्वितीय अजय गर्ग, निदेशक आयोजना मृणाल जोशी एवं अतिरिक्त आयुक्त भागचंद बधाल उपस्थित रहे।

कार्यकारी समिति द्वारा लिए गए ये निर्णय राज्य सरकार की जनहितकारी नीतियों के अनुरूप शहरी विकास के सुदृढ़ीकरण और सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक जयपुर के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय