Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) के प्रभावी पर्यवेक्षण से अवैध कॉलोनियों पर हुई प्रभावी व मजबुत कार्रवाई

मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) के प्रभावी पर्यवेक्षण से अवैध कॉलोनियों पर हुई प्रभावी व मजबुत कार्रवाई

जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा जोन-10 निजी खातेदारी की करीब 19 बीघा कृषि भूमि पर 02 नवीन अवैध कॉलोनियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-5 में सूओमोटो के तहत रानी सती नगर में रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-13 में ग्राम अचरोल बोडानी की ढाणी में गैर मुमकिन सरकरी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जेडीए द्वारा जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम लागंडियावास कि खसरा न. 518, 473 जिला जयपुर में करीब 15 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘गोवर्धन धाम‘‘ के नाम से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके, बाउण्ड्रीवाल, लोहे का गेट व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित सूगली नदी पशुहटवाडा के पास खसरा न. 7848/10028 जिला जयपुर में ही करीब 04 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘सावरिया धाम‘‘ के नास से बनाई गई मिटटी-ग्रेवल सडके , व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर जोन-10 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।
जोन-05 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित रानी सतीनगर मेें रोड़ सीमा पर करीब 15 स्थानों पर अस्थाई अतिक्रमण अत्यधिक लम्बाई में बनाए गये चबूतरे, रैम्प, इत्यादि अतिक्रमणों पर सूओमोटो के तहत नोटिस जारी कर किये गए अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-05 की मौजूदगी में जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम अचरोल तह. आमेर जिला जयपुर बोडानी की ढाणी के खसरा न. 3412/7724, 3412/7731, 3409/7327 गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा अतिक्रमण कर मिट्टी की डॉल बनाकर झाडिया डाल तारबन्दी कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गए अतिक्रमणों को जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाही मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-10, 05, 13 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय