Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर:दूसरे ट्रक का ड्राइवर 45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा, सांगानेर से भांकरोटा जा रहा था

जयपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर:दूसरे ट्रक का ड्राइवर 45 मिनट तक केबिन में फंसा रहा, सांगानेर से भांकरोटा जा रहा था

जयपुर में शनिवार तड़के सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से एक ट्रक जा घुसा। टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन में ड्राइवर फंस गया।

मुहाना थाना पुलिस ने केबिन तोड़कर घायल ड्राइवर को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है।

ASI रामचंद्र ने बताया- हादसे में भरतपुर का रहने वाला ड्राइवर गौरव घायल हो गया। वह सांगानेर से भांकरोटा की ओर ट्रक लेकर जा रहा था। नेवटा पुलिया के पास रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से उसका ट्रक जा घुसा। टक्कर के चलते क्षतिग्रस्त ट्रक के केबिन में ड्राइवर गौरव फंस गया। हादसे की सूचना पर मुहाना गश्त दल मौके पर पहुंचा।

पुलिसकर्मियों ने दूसरे ट्रकों को रुकवाकर उनके ड्राइवरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चालू किया। ट्रक केबिन में फंसे ड्राइवर को करीब 45 मिनट की मशक्कत कर बाहर निकाला। घायल ड्राइवर को नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर बाधित ट्रैफिक को चालू करवाया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों