Home » राजस्थान » राजस्थान में बारिश, होली से पहले बदला मौसम:कई जिलों में भी आज भी बादल छाए, दिन में तेज गर्मी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बारिश, होली से पहले बदला मौसम:कई जिलों में भी आज भी बादल छाए, दिन में तेज गर्मी, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में होली फेस्टिवल से पहले मौसम फिर बदल गया है। शनिवार सुबह से जयपुर, दौसा सहित कई जिलों में बादल छाए हुए है। सुबह से चल रही हवा के कारण भी गर्मी का एहसास कम हो रहा है।

वहीं, शुक्रवार देर रात बीकानेर, सीकर, अलवर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इस कारण रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा।

दिन का तापमान 33 डिग्री के करीब

शुक्रवार रात को बीकानेर के लूणकरणसर, सीकर के फतेहपुर और खैरथल-तिजारा जिले के भी कई एरिया में हल्की बरसात हुई। वहीं, जयपुर सहित 5 ज्यादा जिलों में कल दोपहर से हल्के बादल छाए हुए हैं। हवा चलने के कारण भी मौसम बदला है। मौसम विभाग के अनुसार 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

तेज गर्मी की आशंका

मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर रहने और गर्मी तेज रहने का अनुमान जताया है।

राज्य में​ पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। इसके बाद जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर

दिन में गर्मी तेज होने के साथ ही अब पश्चिमी जिलों में रात में भी ठंडक कम होने लगी। शुक्रवार को फलोदी का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जबकि बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 20.5, चित्तौड़गढ़ में 19.4, जैसलमेर, जोधपुर में 18.4 और बीकानेर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन शहरों में अब रात में भी सर्दी लगभग गायब हो गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भीलवाड़ा में महिला से चाकू की नोक पर लूट:विरोध करने पर किया हमला, सोने के जेवर ले गए, 2 हिरासत में

भीलवाड़ा के फलासेड़ गांव में शुक्रवार शाम खेत से घर लौट रही 45 साल की महिला से बाइक सवार बदमाशों