Home » जयपुर » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर व्यक्त की गहरी संवेदनाएं

न्यूज इन राजस्थान रफ्तार जयपुर सुनील शर्मा 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ गुरुवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर उनके पैतृक गांव काठूवास पहुंचे।इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि माता का साया परिवार के लिए सबसे बड़ा संबल होता है।उनका निधन अत्यंत दुःखद है और यह अपूरणीय क्षति है।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित रहे।उन्होंने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।भारतीय जनता पार्टी परिवार इस दुःख की घड़ी में टीकाराम जूली एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का किया निरीक्षण

परिवादियों से फोन पर किया सीधा संवाद त्वरित समाधान के दिए निर्देश ‏ न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। सामाजिक