कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने किया निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण
न्यूज इन राजस्थान सुमेरपुर/जयपुर सुनील शर्मा पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के प्रवास के दौरान सुमेरपुर–कोलीवाडा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल एवं नाले के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए और गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।” उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण से ग्राम्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार आएगा और स्थानीय लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने से सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।मंत्री कुमावत ने कहा, “राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में हम पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सड़क नेटवर्क से विकास की नई राहें खुलेंगी।आपको बता दें बिपरजॉय स्कीम में वर्ष-2024-25 में 125 लाख रुपए से करीब तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण मय पुल का निर्माण किया जाएगा।इसमें तीन जगह पाइप भी डाली जाएगी।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनोपसिंह,भाजपा जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित,जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह परमार,सुमेरपुर के मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल आदि मौजूद रहे।





