Home » जयपुर » नगर निगम आयुक्त डाॅ.गौरव सैनी ने ली मैराथन बैठक

नगर निगम आयुक्त डाॅ.गौरव सैनी ने ली मैराथन बैठक

स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिये आवष्यक दिषा-निर्देश

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। नगर निगम आयुक्त डॉ.गौरव सैनी ने शनिवार को नगर निगम मुख्यालय पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के संबंध में सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों,अधिशाषी अभियंताओं एवं अन्य अधिकारियों की मैराथन बैठक ली।

4 घंटे से भी अधिक चली इस मैराथन बैठक में पीपीटी के माध्यम से बिंदुवार स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े हुए सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी के साथ विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विजीबल क्लीनेस,सीएनडी वेस्ट,स्ट्रीट लाईट, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई,डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण,उद्यानों की सफाई एवं रख-रखाव,निर्माणाधीन मकानों पर ग्रीननेट,रेड स्पाॅट,येलो स्पाॅट की सफाई, स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कचरा पात्र रखने संबंधी अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

आयुक्त गौरव सैनी ने सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर को बेहतर रैंक मिल सके इसके लिए सभी को समन्वय के साथ धरातल पर प्रयास करने होंगे।उन्होंने सभी अधिकारियों को माॅटिवेट करते हुये कहा कि सभी अधिकारी दिये गये कार्यो को बेहतर तरीके से करे जिससे रिजल्ट भी बेहतरीन होगा।आयुक्त ने सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट हब,कामर्षियल स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्था,निर्माणाधीन मकानों पर जहां भी ग्रीन नेट ना हो उन पर सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध, अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता व सौन्दर्यकरण पर फोकस होकर कार्य करने के निर्देश दिये।

कमर्शियल एरिया,बैकलेइन,एजुकेशनल इंस्टीट्यूट,टूरिस्ट एरिया,मॉन्यूमेंट्स रेजिडेंशियल एरिया पर विजिबल क्लीनलीनेस आवश्यक रूप से होनी चाहिए।

सफाई कर्मचारी प्रॉपर ड्रेस में हो एवं उनके पास आईडी कार्ड हो,किसी भी जोन में ओपन कचरा डिपो नहीं हो यह सुनिश्चित किया जाए,यदि कोई भी सफाई कर्मचारी ठीक प्रकार से कार्य नहीं करें तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाए।

गौरतलब है कि नगर निगम आयुक्त डॉ गौरव सैनी द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले 25 से भी अधिक सफाई कर्मचारियों को 17 सीसी चार्टशीट जारी की जा चुकी है। आयुक्त ने सभी जोन उपायुक्तों को निर्देश दिये कि यदि कोई भी सफाई कार्मिक शहर की सफाई कार्य में लापरवाही बरतता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाये।

आयुक्त गौरव सैनी ने सभी को साफ लहजे में कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,स्ट्रीट वेंडिंग जोन में दुकानों पर कचरा पात्र आवश्यक रूप से हो एवं वे कचरा पात्र ढके हुए हो यह भी सुनिश्चित किया जाए जो भी दुकानदार खुले में कचरा फेंकता पाया जाता है या गंदगी करते हुए पाया जाता है उसे पर भारी चालान किया जाए।

बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेन्द्र कुमार बंसल,उपायुक्त स्वास्थ्य प्रवीण कुमार एवं ओम प्रकाश थानवी,वित्तीय सलाहकार,अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता सहित जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त, जोन अधिषाषी अभियन्ता मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’

’’जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों को दी राहत’’ न्यूज इन राजस्थान जयपुर सुनील शर्मा जयपुर