यूडी टैक्स वसूली में सरकार और प्राइवेट कंपनी की ग़ैर क़ानूनी वसूली का विरोध करेंगे : खाचरियावास
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जयपुर में नगर निगम और राज्य की भाजपा सरकार के इशारे पर यूडी टैक्स के नाम पर प्राइवेट कंपनी बिना नाप किये गैर कानूनी तरीके से गलत नोटिस भेज कर लोगों के मकान,दुकान,नर्सरी और प्रतिष्ठान यूडी टैक्स के नाम पर सीज कर रही है , हालात इतने खराब है कि जिन लोगों ने यूडी टैक्स जमा करवा रखा है उनको भी नोटिस दे रहे हैं नोटिस का आधार पूछने पर कोई कारण नहीं बताया जा रहा है गलत नाम से नोटिस देना गलत नाप के आधार पर नोटिस देना और पिछली सरकार के समय के यूडी टैक्स के नोटिस भी भाजपा सरकार के इशारे पर प्राइवेट कंपनी ने पूरे जयपुर में नोटिस दिए हैं इससे लोगों में भारी दहशत व्याप्त है नोटिस पूरी तरह से गैरकानूनी है जनता को सुनवाई का मौका नहीं दिया जा रहा है यदि आपने गलत नाम से गलत मलिक का नाम लिखकर नोटिस भेज दिया है उसमें नाप और पैसा भी गलत मांगा गया है तो वह नोटिस पूरी तरह से गलत है उसके आधार पर मकान और प्रतिष्ठानों को सीज करना और जबरन यूडी टैक्स वसूली करना पूरी तरह से गैरकानूनी है इस मामले में भाजपा सरकार को तुरंत प्रभाव से यूडी टैक्स की वसूली बंद करनी चाहिए कांग्रेस सरकार के समय हमने जनता का बकाया हाउस टैक्स खत्म करके हाउस टैक्स पूरी तरह से समाप्त कर दिया था उसके बाद वसुंधरा जी की सरकार के समय भाजपा ने ही यूडी टैक्स लगाया था अब राज्य सरकार फिर लोगों को तंग कर रही है यूडी टैक्स के नाम पर सीज करने की कार्रवाई पूरी तरह से गलत है जनता का पक्ष जाने बगैर यदि बेवजह लोगों को परेशान किया जाएगा उनके प्रतिष्ठान सीज किए जाएंगे तो जयपुर में कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी और ऐसे लोग जिनके गलत नोटिस दिए गए हैं उनको डरने की जरूरत नहीं है,एसी हर गलत कार्रवाई का विरोध किया जाएगा ,खाचरियावास ने कहा कि आज उनसे विभिन्न व्यापार मंडल और नागरिक संगठनों के लोगों ने मुलाकात करके यूडी टैक्स के नाम पर प्राइवेट कंपनी की दादागिरी और तानाशाही के जरिए किया जा रहे जुल्म से अवगत कराया है इस मामले में हम जल्दी ही नगर निगम और भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे!




