Home » जयपुर » पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की नशे के विरूद्ध बडी कार्यवाही

पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व की नशे के विरूद्ध बडी कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ भांग मात्रा 525 ग्राम के साथ अभियुक्त मुकेश मीणा गिरफ्तार

नाहरगढ पुलिस थाना ईलाके में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था विडियो जिसके बाद की जा रही थी अभियुक्त मुकेश मीणा की तलाश

अभियुक्त मुकेश मीणा का पूर्व में है लम्बा आपराधिक रिकॉर्ड,मारपीट व आर्म्स एक्ट के प्रकरणो में है चालानशुदा अपराधी

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व संजीव नैन ने बताया की जयपुर पूर्व के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन व बिकी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु आलोक सिंघल अति. पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व, लक्ष्मी सुथार सहायक पुलिस आयुक्त आदर्शनगर जयपुर पूर्व के सुपरविजन में महेश चन्द्र गुर्जर पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

                       घटना विवरण
दिनांक 16.03.2026 को शिव कुमार सउनि पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व ने दर्ज कराया कि गश्त के दौरान जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति भांग बेचने की फिराक में टीला नम्बर 01 जवाहर नगर कच्ची बस्ती में है, मुखबिर की सूचना पर गश्त में खानाशुदा जाप्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक व्यक्त्ति को दस्तयाब कर उसके कब्जे में मिले हरे रंग के सूखे पत्तो को चैक किया व शक्स से पूछा तो भांग होना पाया। व्यक्ति से अपने पास भाग रखने व परिवहन करने संबंधी वैध लाईसेंस पूछा तो व्यक्ति ने लाइसेंस होने से इंकार कर दिया जिस पर व्यक्ति से नाम पता पूछा तो मुकेश मीणा पुत्र गोपाल मीणा जाति मीणा उम्र 40 साल निवासी सर्वे नम्बर 472/01 टीला नम्बर 01 कच्ची बस्ती जवाहर नगर पुलिस थाना जवाहर नगर जिला जयपुर पूर्व होना बताया। शक्त मुकेश मीणा द्वारा अपने कब्जे में बिना वैध लाईसेंस के इतनी मात्रा में भांग रखना धारा 19/54 राज. आबकारी अधि. 1950 की नौयत में आना पाया जाने शक्स के पास मिली भांग की माप तौल की गई तो 525 ग्राम मिली जिसको नियमानुसार जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व शक्स मुकेश मीणा को जरिये फर्द गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के संबंध में धारा 19/54 राज. आबकारी अधि. में अभियोग दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

                     कार्यवाही विवरण
अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसका पूर्व का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। दिनांक 27.02.2026 को गोविन्द राव जी का रास्ता थाना नाहरगढ़ क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था जिसमें एक व्यक्ति भांग की पत्तियों के साथ कार में बैठा नजर आ रहा था। उक्त मामले को लेकर पुलिस थाना नाहरगढ जयपुर उत्तर पर प्रकरण संख्या 48/2026 धारा 19/54 राज. आबकारी अधि. में पंजीबद्ध है। इस प्रकरण में अभियुक्त मुकेश मीणा की संदिग्ध के रूप में तलाश की जा रही थी। तलाश हेतु मखबिर मामुर किये गये थे। आज दिनांक 16.03.2026 को अभियुक्त मुकेश मीणा को मुखबिर खास की सूचना पर डिटेन किया जाकर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ भांग की 525 ग्राम पत्तिया जब्त की गई है।

तरीका वारदातः अभियुक्त भांग पीने का आदि है जो नशे की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश व अन्य स्थानो से भांग लेकर आता है। पूछताछ पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भांग की सप्लाई करना बताया है जिसके सम्बन्ध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

              गिरफ्तार मुलजिम का विवरण
मुकेश मीणा पुत्र गोपाल मीणा जाति मीणा उम्र 40 साल निवासी सर्वे नम्बर 472/01 टीला नम्बर 01 कच्ची बस्ती जवाहर नगर पुलिस थाना जवाहर नगर जिला जयपुर पूर्व

               गठित टीम का विवरण

1.महेश चन्द्र पुनि थानाधिकारी पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

2.  शिव कुमार सउनि पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

3.  परमानंद कानि. 7622 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

4.राम किशोर कानि. 6597 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

5.धर्मपाल कानि. 12592 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व।

6.अशोक कुमार कानि. 9462 पुलिस थाना जवाहर नगर जयपुर पूर्व (विशेष भूमिका)

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन