Poola Jada
Home » जयपुर » मुख्य नियंत्रक शिल्पा चौधरी के मजबूत निर्देशन में जेडीए की बड़ी कार्रवाई

मुख्य नियंत्रक शिल्पा चौधरी के मजबूत निर्देशन में जेडीए की बड़ी कार्रवाई

जेडीए प्रवर्तन शाखा ने पन्द्रह बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

सडक सीमाओं में आ रहे अतिक्रमणों को हटाए

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के भ्रष्टाचार,अतिक्रमण एवं अनियमितताओं के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस और सुशासन के विजन के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है।जयपुर विकास प्राधिकरण के इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिलोची, जिला जयपुर के खसरा नं. 934 मे करीब 15 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाये गई मिटटी डोल, झुग्गी-झोपडियां, छप्परपोश, झोपडी सिमेन्ट के पिल्लर गाडकर तारबंदी कर झाडियां, कांटों की बाड़  लगाकर व अन्य सामान डालकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 की मौजूदगी में आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 30 करोड़ रूपये है।

जेडीए द्वारा जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बिलोची, जिला जयपुर के खसरा न0 944/1830, 945/1831 गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि पर अतिक्रमण कर करीब सीमेंट के पिल्लर गाड, तारबन्दी कर  झाडियां डालकर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन अधिकारी जोन-13 की मौजूदगी में आज जोन- 13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर गैर सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

इसी प्रकार जोन-09 इण्डिया गेट के पास रोड़ सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर लगाये गये थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को यातायात व नगर निगम के साथ सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन-14 के क्षेत्राधिकार में टोंक रोड़ चौखी ढ़ाणी पुलिया के पास गोनेर मोड पर रोड़ सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर बांस-तम्बू, थडियां, ठेलें, झुग्गी-झोपडी, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमण को आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा,को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।जोन-14 के क्षेत्राधिकार में टोंक रोड़ वाटिका चौराहा 12 मील तिराहा के पास रोड़ सीमा पर अस्थाई अतिक्रमण कर बांस-तम्बू,थडियां,ठेलें, झुग्गी-झोपडी इत्यादि किये गये अतिक्रमण को आज जोन-14 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा,को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उल्लेखनीय है कि रविवार को जोन-07 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित निवारू रोड हरनाथपुरा गणेश नगर एस.एस इ्ंटरनेशनल स्कूल मे अवैध निर्माण किये जाने पर पर निर्माणकर्ता को जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने हेतु पाबंद किया गया था।परन्तु निर्माणकर्ता द्वारा अवैध निर्माण नहीं हटाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर 15.03.2026 को उक्त अवैध निर्माण के प्रवेश द्वारों को इंजीनियरिंग शाखा की मदद सेे ईटो की दिवार चुनवाकर ताला सील चपडी लगाकर नियमानुसार पुनः  पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही की गई।
जोन-07 के क्षेत्राधिकार में निवारू रोड गणेश नगर प्लाट न0 484 ए के द्धारा रोड़ सीमा, पर  अतिक्रमण कर चबूतरा, टीनशेड का अवैध निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 की मौजूदगी में आज जोन- 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा,को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-07 के क्षेत्राधिकार में कमला नेहरू नगर के पास केसरी चन्द चौधरी नगर तिराह पर रोड़ सीमा, पर  अतिक्रमण कर चबूतरा व अन्य अवैध निर्माण किये जाने  की सूचना प्राप्त होने पर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 की मौजूदगी में आज जोन- 07 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ, की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर रोड़ सीमा,को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-07 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते,लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

संबंधित शिकायतों के संबंध में वे स्वंय उपस्थित होकर;कन्ट्रोल रूम हेल्पलाईन नं. 0141 2565800, 0141 2575252, 01412575151 पर 24×7; हेल्पलाईन 181 राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं जरिये मेल   cce.jda@rajasthan.gov.in, enforcement.jda@rajasthan.gov.in पर अवैधनिर्माण/कब्जा/ अतिक्रमण इत्यादि की शिकायत/परिवाद प्रस्तुत व सम्पर्क कर अवैध अतिक्रमणों के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान देवें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन