Poola Jada
Home » जयपुर » जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त

जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन दल सक्रिय

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार जयपुर शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध रिफिलिंग, अवैध भंडारण तथा कालाबाजारी के विरुद्ध सघन कार्रवाई की जा रही है।जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी प्रियव्रत सिंह चारण द्वारा जयपुर शहर में कार्रवाई हेतु तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन किया गया।कार्रवाइयों के दौरान कुल 56 घरेलू एवं व्यवसायिक गैस सिलेंडर, 04 इलेक्ट्रॉनिक मोटर, 04 कांटे तथा 03 रेगुलेटर (रबर पाइप सहित) जब्त किए गए। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र,आमेर रोड जयपुर में कार्रवाई के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग की पुष्टि हुई। मौके से 20 घरेलू गैस सिलेंडर, 02 इलेक्ट्रॉनिक मोटर एवं 02 कांटे जब्त किए गए।वहीं पुलिस की सूचना के आधार पर गोपालपुरा बाईपास स्थित श्याम एवं गोयनका जनरल स्टोर पर कार्रवाई की गई। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग कर कालाबाजारी किए जाने की पुष्टि होने पर 23 घरेलू गैस सिलेंडर, 02 इलेक्ट्रॉनिक मोटर एवं 02 कांटे जब्त किए गए।वहीं विष्णु मिष्ठान भंडार पर निरीक्षण के दौरान व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं कालाबाजारी की पुष्टि हुई। मौके से 13 व्यवसायिक गैस सिलेंडर तथा 03 रेगुलेटर (रबर पाइप सहित) जब्त किए गए।

             गैस एजेंसी का निरीक्षण
विशेष प्रवर्तन दल द्वारा एक गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया। एजेंसी संचालकों को घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा एजेंसी परिसर में आमजन की अनावश्यक कतारें नहीं लगने देने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि जयपुर शहर में अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रवर्तन – सतर्क नागरिक, सुरक्षित शहर” के तहत यह अभियान निरंतर जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रिफिलिंग, भंडारण या कालाबाजारी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जयपुर शहर के आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गैस रिफिलिंग केंद्र, अवैध भंडारण या कालाबाजारी गतिविधि की सूचना विभाग को तत्काल दें, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जिला कलक्टर के निर्देश पर अवैध गैस रिफिलिंग एवं कालाबाजारी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

56 घरेलू व व्यवसायिक गैस सिलेंडर सहित उपकरण जब्त जिला कलक्टर डॉ.जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में तीन विशेष प्रवर्तन