सूरतगढ़ (गोविंद भार्गव)सूरतगढ़ में बागी भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भादू ने एक सप्ताह में तेज गति से चुनावी दौड़ में दौड़ते हुए भाजपा उम्मीद कासनिया से भी आगे निकल चुके हैं।गांवों मे चुनावी दौड़ मे भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को चकित कर दिया है। सबसे आगे माने जा रहे कांग्रेस के डुंगर राम गेदर के नजदीक जा पहुंचे हैं। राजेंद्र भादू।को कांग्रेस के उम्मीदवार से एक पखवाड़े बाद संपर्क में लगे यह बाजार मे आम चर्चा हैं की आखिर भादू का तरीका क्या है? जो भाजपा के रामप्रताप कासनिया से चुनावी रणभूमि मैं आगे निकलते नजर आ रहे हैं। राजेंद्र भादू का नारा ” व्यवस्था परिवर्तन ” के लिए चुनाव लड़ रहा हूं, यह नारा सुनकर सभी को अच्छा लगा।इनकी मधुर आवाज और सरल स्वभाव के कारण लोग।पार्टियों को छोड़ कर इनकी और आ रहे हैं। वरिष्ठ नेता का कहना है कि भादू की इलाके में बहुत बारीक और चप्पे चप्पे में पकड़ है।पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भादू को भाजपा उम्मीदवार के सामने चुनाव लड़ने के कारण भाजपा से निष्कासित कर दिया जाने के समाचार हैं।
पूर्व विधायक गंगाजल मील से जनता बेहद नाराज है। लोग मानते हैं कि उस नाराज को साथ लेकर कासनिया ने बड़ी गलती कर डाली।






