Home » राजस्थान » खाचरियावास ने जैन धर्म के विरुद्ध अपशब्द बोलने वाले भाजपा सांसद को गिरफ्तार करने कि की मांग

खाचरियावास ने जैन धर्म के विरुद्ध अपशब्द बोलने वाले भाजपा सांसद को गिरफ्तार करने कि की मांग

जयपुर(सुनील शर्मा) कैबिनेट मंत्री एवं सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज भट्टा कर जी की नसिया नारायण सिंह सर्किल में हजारों जैन समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवकार मंत्र पूरी दुनिया और ब्रह्मांड में रहने वाले जीव जंतुओं को शांति और आत्म बल प्रदान करता है।नवकार मंत्र का जाप आदिकाल से भगवान आदिनाथ और भगवान महावीर स्वामी के आशीर्वाद से पूरी दुनिया कर रही है।

खाचरियावास ने कहा कि आदिकाल से जैन धर्म अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत का प्रचार करके शांति और भाईचारे का संदेश दे रहा है जो सबको प्यार और भाईचारे का सिद्धांत सीखता है, यही जैन धर्म है।जैन धर्म में किसी के लिए नफरत नहीं की जाती सभी धर्म का सम्मान किया जाता है, ऐसे में भाजपा के एक सांसद के द्वारा जैन धर्म के लिए जिस प्रकार की असोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया है वह कतई स्वीकार नहीं की जा सकती, ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए। भाजपा के नेता जैन धर्म के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।
खाचरियावास ने जैन धर्म के मानने वाले हजारे लोगों को वचन दिया कि वह अपनी जान लड़ा कर भी जैन समाज के सम्मान के लिए काम करेंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास

*सात समंदर पार पिता की मेहनत और बेटी का जुनून, प्रियांशी ने 10वीं में 95.33% अंक लाकर रचा इतिहास* *न्यूज