Home » जयपुर » 150 वर्षों का गौरव: वन्दे मातरम् पर सजी देशभक्ति की अभिव्यक्ति

150 वर्षों का गौरव: वन्दे मातरम् पर सजी देशभक्ति की अभिव्यक्ति

*150 वर्षों का गौरव: वन्दे मातरम् पर सजी देशभक्ति की अभिव्यक्ति*

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, मुख्यालय जयपुर में दिनांक 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक वन्दे मातरम् @150 (विशेष चरण) के अंतर्गत विविध प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस विशेष आयोजन श्रृंखला के अंतर्गत वन्दे मातरम् हिन्दी निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण रहे। निबंध प्रतियोगिता दो वर्गों—अधिकारी एवं कर्मचारी—में आयोजित की गई। अधिकारी वर्ग में प्रहलाद कुमार मीणा ने उत्कृष्ट अभिव्यक्ति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया,जबकि अजीत सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।कर्मचारी वर्ग में पूरणमल बुनकर एवं अक्षिता सोनी ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी लेखनी का प्रभावी प्रदर्शन किया।विशेष चरण के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विभागाध्यक्ष हेमपुष्पा शर्मा,आईएएस द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।यह आयोजन न केवल वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व को स्मरण कराने वाला रहा, बल्कि विभागीय स्तर पर राष्ट्रीय भावना,एकता और सांस्कृतिक गौरव को सशक्त करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

ड्रग्स व मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सभी के साझा प्रयास आवश्यक:मुख्य सचिव

राज्य स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। मुख्य सचिव