मुख्यंत्री बीमार लोगों से मिलकर समस्या का कराए समाधान
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि राज्य सरकार नगर निगम जलदाय विभाग और भाजपा सरकार के विधायक की लापरवाही और भ्रष्ट कार्यों के कारण गंदा पानी पीने से सुशिल्पुरा में सैकड़ो लोग बीमार हो गए दो दर्जन से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती है पिछले 2 महीने से पीने का पानी नहीं मिल रहा है सरकार टैंकर की व्यवस्था भी नहीं करवा पा रही है लोगों की सीवरेज लाइन और पानी की लाइन और सड़क तीनों बंद होने से क्षेत्र की 50000 से ज्यादा आबादी के सामने सड़क पर चलने पानी पीने और सीवरेज का संकट उत्पन्न हो गया है उन्होंने कहा कि यदि कल तक सरकार ने टैंकरों की व्यवस्था नहीं की तो सरकारी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी खाचरियावास ने कहा कि इस सारे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए जो सड़क पूरी तरह ठीक थी उसे सड़क को तोड़कर बनाने के लिए 10 करोड रुपए का टेंडर किया गया है जो पूरी तरह से जनता की खून पसीने की कमाई टैक्स के पैसे का दुरुपयोग है दिन में नागरिकों ने सड़क तोड़ने का विरोध किया और कह दिया था हमारी सड़क बिल्कुल ठीक है उसके बाद स्थानीय विधायक के दबाव में रात के समय सड़क तोड़ी गई सड़क तोड़ने के दौरान सीवरेज और पाइपलाइन टूटने से गंदे पानी और बाकी सब समस्याएं उत्पन्न हो गई गंदे पानी की समस्या ने विकराल रूप ले लिया ले लिया है क्षेत्र में यदि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को नहीं लगाया गया तो बड़ी जन हानि हो सकती है ऐसे में मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र का दौरा करके सैकड़ो बीमार लोगों के स्वास्थ्य के जांच उन्हें बचाने और साफ पानी की व्यवस्था करनी चाहिए मुख्यमंत्री निवास से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर सुशिलपुरा में रहने वाले लोग गंदे पानी के कारण अस्पताल में पड़े है और लोग साफ पानी के लिए तरस रहे!
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





