समर कंटेंजेंसी प्लान तैयार कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व सांसद पीपी चौधरी हुए शामिल
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
पाली। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा- DISHA) पाली की बैठक शनिवार को जिला परिषद सभागार में पशुपालन,गोपालन,डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य व सांसद पीपी चौधरी की अध्यक्षता में हुई। करीब छह घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में कैबिनेट मंत्री कुमावत व सांसद पीपी चौधरी ने जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक में सांसद पीपी चौधरी ने कहा कि ‘दिशा’ समिति का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है।सांसद चौधरी ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने और केंद्र सरकार की योजनाओं (जैसे जल जीवन मिशन, पीएम आवास,मनरेगा) का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने की हिदायत दी।
कैबिनेट मंत्री कुमावत ने केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया ताकि योजनाओं की जानकारी साझा की जा सके और विकास कार्य बाधित न हों।कुमावत ने जिला स्तरीय अधिकारियों आगामी गर्मियों को देखते हुए पीएचईडी विभाग को समर कंटेंजेंसी प्लान तैयार कर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी की योजनाओं,सड़कों की गुणवत्ता और रोड कटिंग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने डिस्कॉम को गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और ढीले लटकते तारों व पोल का सर्वे कर उन्हें ठीक करने को कहा।उन्होंने शिक्षा विभाग को खेल मैदानों के प्रस्ताव तैयार करने और क्षतिग्रस्त स्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।साथ ही कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्धारा राजस्थान के अब तक प्रस्तुत किए गए तीन बजट की घोषणाओं के तहत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पिछले दो बजट की लगभग 90 फीसदी घोषणाएं पूरी हो गई हैं।अब बजट वर्ष-2026-27 तथा शेष रही 10 फीसदी बजट घोषणाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।साथ ही कुमावत ने गोशालाओं को जल्द से जल्द अनुदान जारी करने के लिए पाली जिले की गौशालाओं के भौतिक सत्यापन का कार्य 2 अप्रेल से प्रारंभ कर दिया गया है।इसके बाद जल्द ही जिला गोपालन समिति की बैठक आयोजित कर गोशालाओं को अनुदान जारी करने के प्रयास किए जाएंगे।बैठक में जिला कलेक्टर डॉ.रवींद्र गोस्वामी,पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल,पाली विधायक भीमराज भाटी,दिशा के सदस्य जोगाराम कुमावत,सालोदरिया सरपंच पर्वत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, मारवाड़ जंक्शन के विधायक केसाराम चौधरी,सोजत सिटी की विधायक शोभा चौहान सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





