Home » जयपुर » कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति

कृषि उपज मण्डी समितियों में होंगे 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति

781 किसान विश्राम स्थलों के लिए 46 करोड़ 86 लाख की मंजूरी

मण्डियों का आधारभूत ढांचा होगा सुदृढ़,अन्नदाता और व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य की कृषि उपज मण्डी समितियों के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कृषि उपज मण्डी समितियों में 40 करोड़ 63 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की इस स्वीकृति से कृषि उपज मण्डी समिति जैसलमेर, रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर), नोखा (बीकानेर), कोटपूतली, मदनगंज-किशनगढ़ (अजमेर), भादरा (हनुमानगढ़), सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर), चौमूं-जयपुर (अनाज), कोटा (अनाज), लालसोट (दौसा), खेरली, सवाईमाधोपुर, रामगंजमण्डी (कोटा), डूंगरपुर, पहाड़ी (डीग), सोजत (पाली), गोविन्दगढ़ (अलवर), टिब्बी (हनुमानगढ़), गोलूवाला (हनुमानगढ़), मण्डावरी (दौसा) एवं डीग में यार्ड के निर्माण, विद्युत संबंधी एवं सम्पर्क सड़कों के निर्माण कार्य करवाये जायेंगे। इससे कृषि उपज मण्डियों का आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा और अन्नदाता एवं व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री शर्मा ने आमजन एवं किसानों की सुविधाओं के दृष्टिगत मण्डियों में किसान विश्राम स्थलों के निर्माण की अभिनव पहल भी की है। इस पहल के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश की विभिन्न 116 मण्डियों के अंतर्गत 46 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से 781 किसान विश्राम स्थलों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे वर्षा, गर्मी एवं सर्दी के मौसम में किसानों को सहूलियत होगी।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक की यात्रा संघर्षपूर्ण,त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद आज पार्टी बनीं “वटवृक्ष”:मदन राठौड़

भाजपा के मूल विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को हर समय मिलना चाहिए सम्मान,संगठन की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता:वसुंधरा राजे “एक