Home » जालोर » जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण समारोह आयोजित

जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण समारोह आयोजित

संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करें-राज्यपाल

*न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा*
जालोर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को जालोर में जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय का लोकार्पण किया। समारोह में राज्यपाल ने जालोर नागरिक सहकारी बैंक लि. जालोर के नवनिर्मित प्रधान कार्यालय के लोकार्पण की शुभकामनाएं देते हुए सहकारी बैंकिंग संस्थाओं के आम व्यक्ति के जीवन में वित्तीय महत्व के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक छोटे उद्यमियों, कुटीर उद्योगों, किसानों, मजदूरों, फल-सब्जी के व्यापारियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायता देते हैं। इससे गरीब एवं मध्यम वर्ग को स्वरोजगार का मौका मिलता है। यही सहकार है जो सबको साथ लेकर आगे बढ़ता है।

राज्यपाल ने अपने उद्बोधन में सहकारिता क्षेत्र में अपने जीवन के अनुभव व संस्मरण साझा करते हुए डेयरी व कृषि के व्यवसाय में सहकारी संस्थाओं का महत्व बताया। उन्होने कहा कि राज्य में कृषि व डेयरी क्षेत्र में विकास व नवाचार हेतु सहकारिता से जुड़े संस्थानों को पारदर्शिता व कर्मठता से कार्य करने होंगे एवं इन वित्तीय संस्थानों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आधिकाधिक संख्या में वंचित वर्ग के लोगों को जोड़ना होगा।

राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 में शुरू की गई जन-धन योजना के तहत कुल 56 करोड़ नवीन बैंक अकाउंट खोले गए। जिससे आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का डीबीटी के माध्यम से सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के पथ पर निरंतर अग्रसर है तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में डेयरी के क्षेत्र में सहकारिता द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप दुग्ध उत्पादन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने भारतीय शिक्षा पद्धति व ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने तथा भारतीय संस्कृति से जुड़कर सहकार के भाव को प्रबल करने की बात कही।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के निर्देश में जयपुर में की ए श्रेणी आकस्मिक नाकाबंदी

अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश हेतु व्यापक कार्यवाही न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर।पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल