Home » कुचामन » वैवाहिक वर्षगांठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन,सनातन परम्परा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत

वैवाहिक वर्षगांठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन,सनातन परम्परा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत

वैवाहिक वर्षगांठ पर गायत्री महायज्ञ का आयोजन,सनातन परम्परा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत

न्यूज इन राजस्थान कुचामन सिटी(सोनू पारीक)
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, कुचामन इकाई के तत्वावधान में समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री एवं शोभा मंत्री के वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर सनातन परम्परा का अनुसरण करते हुए भव्य गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।
इकाई अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीकर रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित इस पावन कार्यक्रम में परिव्राजक महेश चौरसियां द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ के दौरान दम्पति के सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घ दाम्पत्य जीवन की कामना करते हुए विश्व कल्याण हेतु भावपूर्ण आहुतियां अर्पित की गईं।
कार्यक्रम में  श्यामसुंदर मंत्री, बृजमोहन मंत्री एवं श्यामसुंदर सैनी ने सपत्नीक यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा, सचिव परमानंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष मुरलीधर गोयल, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल मानधनियां, कमल मंत्री, विनोद मोर, जयराम सहित अनेक साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा एवं सनातन संस्कृति के प्रति आस्था से ओत-प्रोत रहा, जिसमें सभी ने सामूहिक रूप से मानवता एवं विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

17 अप्रैल का दिन बनने वाला था ऐतिहासिक,कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे बना दिया काला पृष्ठ:भजनलाल शर्मा

70 वर्षों तक शासन करने वालों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया,अब अवसर था तब भी महिलाओं के हितों