न्यायालय मे वकीलो का धरना जारी जिला न्यायाधीश ने की अधिवक्ताओं से बैठक
न्यूज इन राजस्थान कुचामन सिटी(सोनू पारीक) अभिभाषक संघ, कुचामन सिटी द्वारा न्यायालय परिसर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में चल रहे आंदोलन के क्रम में पाँच अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीडवाना-कुचामन के आग्रह पर भेंट हेतु बार संघ अध्यक्ष दिनेश सिंह के नेतृत्व मे वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भँवरा राम ल्योरा, रमेश चौधरी,ओमप्रकाश पारीक ने जिला न्यायाधीश से भेंट कर पिछले तीन दिनो से चल रहे प्रकरण से संबंधित गंभीर तथ्य रखा कि कुचामन न्यायालय परिसर में ‘ओपन चैंबर’ में बैठने वाले अधिवक्ताओं के लिए न तो धूप से बचाव हेतु कोई छांव उपलब्ध है और न ही वर्षा से संरक्षण हेतु कोई शेड, जिसके कारण अधिवक्ता अत्यंत प्रतिकूल एवं अमानवीय परिस्थितियों में कार्य करने को विवश हैं, जो कि न केवल उनके आत्मसम्मान पर आघात है, बल्कि न्यायिक व्यवस्था की गरिमा के भी विपरीत है; उल्लेखनीय है कि अभिभाषक संघ द्वारा कई बार निवेदन किए जाने के बावजूद न्यायालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, बल्कि जब अधिवक्ताओं ने स्वयं अपने स्तर पर अस्थायी शेड एवं बैठने की व्यवस्था करने का प्रयास किया, तब भी उसे स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हुये अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुंदरलाल खारोल न्यायालय कार्मिको से जबरन कार्य बंद करवा दिया ।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय कक्ष मे अपनी बात रखने का प्रयास किया तो न्यायाधीश खारोल ने असहयोगात्मक रवैया अपनाया जिससे अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है; आज भी अभिभाषक संघ द्वारा कार्य स्थगन नहीं करते हुए अधिकांश अधिवक्ता न्यायालय परिसर में धरना स्थल पर उपस्थित रहकर शांतिपूर्वक किंतु दृढ़तापूर्वक अपना विरोध दर्ज कराते रहे; माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश नाहर सिंह मीणा ने प्रतिनिधिमंडल से प्रकरण की पुरी जानकारी विस्तृत रुप से सुनी व अधिवक्ताओ को हो रही असुविधा के प्रति पुर्ण संवेदना रखते हुये प्रतिनिधि अधिवक्ताओं को आश्वस्त किया है कि वे स्वंय मंगलवार को सीजेएम को साथ लाकर स्वयं इस समस्या का अवलोकन करेंगे एवं अभिभाषक संघ के साथ चर्चा करेंगे,
प्रतिनिधिमंडल ने जिला न्यायाधीश को अवगत करवाया कि अभिभाषक संघ यह स्पष्ट करता है कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं, बल्कि उस उपेक्षापूर्ण व्यवस्था के विरुद्ध है, जिसने अधिवक्ताओं को खुले आसमान के नीचे कार्य करने को मजबूर कर दिया है; यदि शीघ्र ही ठोस एवं संतोषजनक समाधान नहीं किया गया, तो अभिभाषक संघ आंदोलन को और अधिक उग्र करने हेतु बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी न्यायालय प्रशासन की होगी; फिलहाल अभिभाषक संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि दिनांक 21 अप्रेल को भी धरना यथावत जारी रहेगा तथा माननीय न्यायाधीश महोदय के आगमन के उपरांत लिए गए निर्णय के अनुसार आगामी रणनीति घोषित की जाएगी।”
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र पारीक, प्रेम सिंह बीका ,रतनलाल प्रधान,श्रीराम चोधरी, मुरली धर जोशी, अनिल कुमावत,राजेन्द्र कुमावत,विनोद सिंह ,ओमेन्द्र सिंह , यज्ञदत्त रिणंवा,अंशुमन सिंह,सुधीर कौशिक , बोदुराम चोधरी,अर्जुन कुमावत, मुकेश घंसवा ,राहुल शर्मा,दिलावर खां सहीत महीला अधिवक्ता सुनीता सेनी, प्रियंका पारीक, कोमल पारीक , मोनिका चोधरी इत्यादी उपस्थित रहे ।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





