राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व में हुआ विरोध प्रदर्शन
कुचामन सिटी(सोनू पारीक) राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण की माँग को लेकर जयपुर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सारिका सिंह चौधरी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें हज़ारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की माँग की। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी कार्यालय के बाहर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और इसके बाद बीजेपी कार्यालय की ओर कूच करने का प्रयास किया हालांकि, प्रदर्शन को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। रास्ते में ही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके चलते महिला कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।महिला कांग्रेस की नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर गंभीर नहीं है और महिलाओं की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण को “अभी और तुरंत” लागू करने की माँग करती है तथा OBC वर्ग की महिलाओं को भी इसमें उचित हिस्सेदारी दिए जाने की मांग करती है।अंत में महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही महिला आरक्षण लागू नहीं करती है, तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





