बिना तिथि लिखी सामग्री नष्ट करवाई,जांच के लिए नमूना लिया
न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में शुक्रवार को जयपुर के राजापार्क क्षेत्र में स्थित एग्जॉटिक मार्ट पर निरीक्षण कार्रवाई की गई एवं बिना तिथि लिखी खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान के तहत अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं संयुक्त आयुक्त डॉ. विजय प्रकाश शर्मा के सुपरविज़न में केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने राजापार्क स्थित एग्जॉटिक मार्ट का निरीक्षण किया।यहां निरीक्षण के दौरान विभिन्न ग्रोसरी सामान आमजन को बेचने हेतु रखे हुए पाए गए एवं नॉन वेज खाद्य सामग्री के निर्माण के लिए अलग से काउंटर पाया गया।विभिन्न नानवेज को डिस्प्ले डीप फ्रीजर में -18 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया था।डिसप्ले काउंटर में रखे हुए विभिन्न नॉनवेज आइटम पर उपयोग की कोई तिथि अंकित नहीं थी।काउंटर में रखे आइटम्स में से मैरिनेटेड चिकन का नमूना कोल्ड चैन मेंटेन करते हुए एक्ट में लिया गया, जिसकी माइक्रोबायोलोजिकल जाँच करवाई जाएगी।बिना तिथि लिखे 41 किलो नॉन वेज आइटम्स को मौके पर नष्ट करवाया गया।
इसके अतिरिक्त स्टोर में उपलब्ध शान ब्रांड मीट मसाला का नमूना लिया गया। स्टोर में एग्जॉटिक ब्रांड के अलमोंडस फ्लेक्स का नमूना भी मिस ब्रांड श्रेणी का अंदेशा होने के कारण लिया गया। स्टोर में विभिन्न आइटम्स पर लेबलिंग का अभाव पाया गया जिसके सुधार हेतु पाबंद किया गया।स्टोर में कार्यरत फ़ूड हैंडलर्स का मेडिकल सर्टिफिकेट,पानी की जांच रिपोर्ट एवं पेस्ट कंट्रोल सर्टिफ़िकेट का अभाव पाया गया, जिनके सुधार हेतु नोटिस दिया जाएगा।
Author: newsinrajasthan
NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.





