Home » जयपुर » जोधपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान में 88 वांछित गिरफ्तार

जोधपुर में अपराधियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, ‘एरिया डॉमिनेशन’ अभियान में 88 वांछित गिरफ्तार

जीटीएफ,ईआरटी और जोधपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

412 ठिकानों पर दबिश,अवैध हथियार और मादक पदार्थ भी बरामद

न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा
जयपुर।पुलिस आयुक्तालय जोधपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विशेष “एरिया डॉमिनेशन” अभियान चलाया गया। यह अभियान गैंग, गैंगस्टर्स, अवैध फायर आर्म्स, फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों और विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाया गया।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ और एएनटीएफ के निर्देशन और पुलिस आयुक्त शरत कविराज की मॉनिटरिंग में संचालित इस अभियान में  एजीटीएफ और ईआरटी टीमों ने जोधपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य सक्रिय आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और आमजन में सुरक्षा व विश्वास की भावना को मजबूत करना रहा।

अभियान के तहत जिला पूर्व और जिला पश्चिम में पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार चौधरी एवं कमल शेखावत के सुपरविजन में कुल 404 अधिकारियों और जवानों की 65 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 412 स्थानों पर दबिश दी। वहीं एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिधांत शर्मा के नेतृत्व में 30 अधिकारी-जवान और ईआरटी के 90 जवान भी इस संयुक्त अभियान में शामिल रहे।

पुलिस टीमों ने गैंगस्टर्स, हार्डकोर अपराधियों, इनामी बदमाशों, मादक पदार्थ तस्करों,अवैध हथियार तस्करों, संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त आदतन अपराधियों तथा विभिन्न गंभीर प्रकरणों में वांछित आरोपियों के संभावित ठिकानों,रिहायशी मकानों और आश्रय स्थलों पर सघन तलाशी ली। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग के साथ उनके वाहनों और आसपास के क्षेत्रों की भी बारीकी से जांच की गई।विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 88 फरार,इनामी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 33 व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई। हार्डकोर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों की गिरफ्तारी में 2 महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की गईं, जबकि स्थायी वारंटी, उद्घोषित अपराधी और गिरफ्तारी वारंट वाले 52 आरोपियों को भी पकड़ा गया।

विशेष कार्रवाई में पुलिस थाना लूणी ने गैंग और उसके सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना देवनगर ने आबकारी एक्ट में एक प्रकरण दर्ज किया। वहीं पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 18.675 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस थाना एयरपोर्ट ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 19 जिंदा कारतूस और एक धारदार चाकू बरामद कर प्रकरण दर्ज किया।

एडीजीपी दिनेश एमएन ने कहा कि इस तरह के सघन अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण कायम रखा जा सके और शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।
जोधपुर कमिश्नर कविराज ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि, अवैध हथियार, शराब, मादक पदार्थों की बिक्री या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने, पुलिस कंट्रोल रूम 100/112 अथवा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचना दें।

newsinrajasthan
Author: newsinrajasthan

NEWS IN RAJASTHAN is a Hindi News channel. The most honest and growing news channel that covers latest trending news,Hindi news Bulletin in depth coverage of news stories, Indian film industry,latest Bollywood updates.We primarily focus on ground level reporting and serious news.NEWS IN RAJASTHAN has Dedicated specialized programs that covers politics,Business,corporate shows,Education and sports etc.

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर